
H. Pylori Bacteria Symptoms: क्या आपके पेट में अक्सर जलन रहती है, खट्टी डकारें आती हैं या गैस बनती है? हममें से ज्यादातर लोग इसे सिर्फ चाय-समौसे या मसालेदार खाने का असर मानकर गोली खाते हैं और भूल जाते हैं। लेकिन हर बार इसे मामूली समझना भारी पड़ सकता है।
मेयो क्लिनिक की एक रिपोर्ट कहती है कि हमारे पेट में एच. पाइलोरी नाम का बैक्टीरिया धीरे-धीरे पेट के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचाने लगता है, जिससे आगे चलकर पेट में गहरे घाव (अल्सर) हो सकते हैं और बात कैंसर तक भी पहुंच सकती है। आइए जानते हैं कि ये क्या होता है।
एच. पाइलोरी एक तरह का बैक्टीरिया है जो हमारे पेट के अंदर की सुरक्षा परत (lining) में जाकर रहने लगता है। हमारे पेट में खाना पचाने के लिए जो एसिड बनता है, यह बैक्टीरिया उस तेज एसिड में भी आसानी से जिंदा रह जाता है। यह धीरे-धीरे पेट की इस सुरक्षा परत को कमजोर करने लगता है, जिससे एसिड सीधे पेट के अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है और घाव (अल्सर) बन जाते हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह कीड़ा गंदगी और लापरवाही की वजह से हमारे शरीर में घुसता है;
अगर खाना बनाने या खाने से पहले हाथ अच्छे से न धोए जाएं, या पानी साफ न हो, तो यह पेट में पहुंच जाता है।
घर में अगर किसी एक को यह समस्या है, तो उसके जूठे बर्तन इस्तेमाल करने या उसकी लार के संपर्क में आने से यह दूसरे इंसान को भी हो सकता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।