स्वास्थ्य

Hantavirus Alert: 4 देशों में मिले हंता वायरस के मामले, जानिए कितने लोग हुए संक्रमित और क्यों बढ़ी चिंता

Hantavirus Symptoms: दुनिया में बढ़ रहे हंता वायरस मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। साउथ अफ्रीका, अर्जेंटीना, ब्रिटेन और नीदरलैंड समेत कई देशों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
2 min read
May 13, 2026
Hantavirus Countries List, Hantavirus case 2026, Hantavirus news
हंतावायरस के बढ़ते मामलों और वैश्विक स्वास्थ्य चिंता को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर (photo- chatgtp)

Hantavirus Cases: दुनिया में एक बार फिर हंता वायरस (Hantavirus) को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। खासतौर पर एंडीज स्ट्रेन नाम का वायरस वैज्ञानिकों और हेल्थ एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है, क्योंकि यह इंसान से इंसान में फैल सकता है। अब तक कई देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं और स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार, हंतावायरस एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों के जरिए फैलता है। हालांकि एंडीज स्ट्रेन (Andes Strain) को ज्यादा खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसमें व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमण फैलने की क्षमता पाई गई है।

किन देशों में मिले मामले?

हाल ही में सामने आए मामलों के बाद कई देशों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक दुनिया में 11 हंतावायरस मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा चिंता देखने को मिल रही है। यहां 97 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। इनमें से 90 लोगों की निगरानी की जा रही है। एक डच महिला की यहां मौत हो चुकी है, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक की हालत गंभीर बताई गई थी।

अर्जेंटीना

एंडीज स्ट्रेन का मुख्य संबंध अर्जेंटीना से माना जाता है। जिस क्रूज शिप एमवी होंडियस से यह संक्रमण जुड़ा है, वह अर्जेंटीना के उशुआइया शहर से रवाना हुआ था।

ब्रिटेन

एक ब्रिटिश नागरिक में संक्रमण की पुष्टि के बाद ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं। मरीज को साउथ अफ्रीका में ICU में भर्ती किया गया था।

नीदरलैंड

संक्रमित डच महिला की मौत के बाद नीदरलैंड में भी स्वास्थ्य एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

क्यों खतरनाक माना जा रहा है Andes strain?

राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (NICD) के मुताबिक, एंडीज स्ट्रेन दुनिया का इकलौता ऐसा हंतावायरस स्ट्रेन है जो इंसानों के बीच फैल सकता है। यही वजह है कि WHO और CDC लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

क्या हैं इसके लक्षण?

CDC के अनुसार, हंतावायरस के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं:

  • तेज बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द
  • कमजोरी और थकान
  • उल्टी या पेट दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ

गंभीर मामलों में यह फेफड़ों और किडनी को प्रभावित कर सकता है।

क्या भारत के लिए भी खतरा है?

फिलहाल भारत में एंडीज स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा और संपर्क बढ़ने की वजह से सतर्क रहना जरूरी है। WHO और CDC लोगों को साफ-सफाई रखने, चूहों से दूरी बनाने और संक्रमण जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
13 May 2026 12:59 pm