6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bacterial Infection: शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने पर दिखते हैं ये संकेत, Healthdirect ने बताया कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं? हेल्थडायरेक्ट और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए बैक्टीरियल इंफेक्शन के मुख्य संकेत, कारण और स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर से कब मिलना जरूरी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 06, 2026

sick patient in signs of a severe bacterial infection

शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Freepik)

Bacterial Infection Cause: हमारे आसपास की दुनिया में अनगिनत बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इनमें से कई बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, जैसे कि पेट में भोजन पचाने वाले गुड बैक्टीरिया। लेकिन जब नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया शरीर के भीतर घुसकर तेजी से अपनी संख्या बढ़ाने लगते हैं, हेल्थडायरेक्ट के अनुसार, इसे 'बैक्टीरियल इंफेक्शन' (Bacterial Infection) कहा जाता है। शुरुआत में शरीर इस इंफेक्शन से लड़ने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है और कुछ साफ संकेत देता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो किसी गंभीर बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है। आइए समझते हैं कि शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और ऐसी स्थिति में आपको कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

शरीर में बैक्टीरिया बढ़ने के प्रमुख संकेत

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, जब बैक्टीरिया शरीर के किसी हिस्से पर हमला करते हैं, तो इम्यून सिस्टम उनसे मुकाबला करने लगता है। इसी जंग की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां महसूस होने लगती हैं;

  • तेज बुखार और ठंड लगना।
  • शरीर में सुस्ती और अत्यधिक थकान।
  • दर्द और सूजन।
  • पस (Pus) या गाढ़ा डिस्चार्ज बनना।
  • पाचन संबंधी समस्याएं।
  • खांसी और सांस लेने में दिक्कत।

बैक्टीरिया फैलने के मुख्य कारण

बैक्टीरिया किसी भी रास्ते से आपके शरीर के अंदर दाखिल हो सकते हैं। आमतौर पर इसके पीछे ये वजहें होती हैं;

  • खराब या दूषित खाना-पानी- बासी या गंदा खाना खाने और असुरक्षित पानी पीने से पेट का इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलता है।
  • त्वचा पर कट या घाव- अगर त्वचा पर कोई चोट, कट या खरोंच लग जाए और उसकी सही सफाई न हो, तो बैक्टीरिया बहुत आसानी से शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं।
  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना- किसी बीमार व्यक्ति के छींकने, खांसने या उसकी इस्तेमाल की हुई चीजों को छूने से भी बैक्टीरिया फैलते हैं।
  • कमजोर इम्युनिटी- जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी हमला कर देते हैं।

डॉक्टर के पास कब जाना है जरूरी?

हर मामूली बुखार या इंफेक्शन घर पर ठीक नहीं होता। अगर आप नीचे दी गई स्थितियों में से किसी का भी सामना कर रहे हैं, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर या अस्पताल जाएं;

  • 102°F या उससे तेज बुखार।
  • सांसे फूलना या सीने में दर्द।
  • बहुत तेज सिरदर्द या गर्दन में अकड़न।
  • लगातार उल्टी या दस्त होना।
  • घाव से बदबूदार पस निकलना।
  • पेशाब में तेज जलन या खून आना।

घरेलू सावधानी और बचाव के तरीके

बैक्टीरियल इंफेक्शन से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं;

  • हाथों की सफाई रखें।
  • साफ खाना-पानी अपनाएं।
  • घाव की तुरंत सफाई करें।
  • एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल न करें।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।