स्वास्थ्य

Health Tips : बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए खानपान में रखें इन बातों का ध्यान

Health tips : बारिश के मौसम में खानपान में थोड़ी सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इस मौसम में आप इन खास बातों का जरूर ध्यान रखें।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2021, 11:24 AM IST
Health Tips
Health Tips

बारिश के मौसम में जहां कुछ चीजों को खाने का अलग ही मजा होता है। वही इस मौसम में खान-पान में बहुत ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में गरमा गरम पकोड़े, समोसे आदि चीजें बहुत अच्छी लगती है। लेकिन इसी के साथ कुछ चीजों को खाने में आपको सावधानी बरतनी होगी। ताकि आप इस मौसम में भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके।

बरसात का मौसम वैसे तो चारों और हरियाली और खुशहाली लेकर आता है। क्योंकि इस मौसम का आनंद ही अलग होता है। बारिश के मौसम में खानपान में कई सावधानियां बरतना जरूरी होती है। क्योंकि इस मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। जरा सी लापरवाही से बीमारियां घर कर लेती है।

तली-गली चीजों का सेवन कम करें-

बारिश के मौसम में गरमा गरम चीजें बहुत स्वादिष्ट लगती है। लोग इस मौसम में विशेषकर पकोड़े, समोसे, कचोरी आदि खाते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह चीजें भी ठंडी और बासी नहीं खाएं। क्योंकि इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। आपका पेट गड़बड़ हो सकता है।

अदरक का पानी पीएं-

बारिश के मौसम में गरम पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इस पानी में आप अदरक डालकर पिएंगे, तो इससे आपके शरीर को बहुत फायदे होंगे। आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी। इससे आप अपने आप को भी स्वस्थ महसूस करेंगे।

शहद का सेवन करें-

शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर रहता है। आप रोज गर्म पानी में शहद डालकर पिएंगे। तो इससे आपको पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे और इम्युनिटी भी स्ट्रांग होगी।

लहसुन का करें सेवन-

बारिश के मौसम में लहसुन, मिर्ची, अदरक, हल्दी, धनिया, जीरा, मेथी आदि का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखते हैं और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग करते हैं।

शरीर में नहीं हो पानी की कमी-

बारिश के मौसम में कुछ लोग प्यास नहीं लगने के कारण पानी नहीं पीते हैं। इस कारण इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए आप ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में भी साफ स्वच्छ पानी का सेवन करें। इस मौसम में पानी में कीटाणु की समस्या अधिक होती है। इस कारण आप साफ, छानकर, उबला हुआ पानी ही पीएं।

ताजा और गर्म भोजन करें-

बारिश के मौसम में बासी खाना नहीं खाना चाहिए। जहां तक हो सके ताजा और गर्म भोजन करें। यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। रात का खाना सुबह नहीं खाना चाहिए। इसी के साथ फ्रिज में रखा हुआ खाना भी निकालने के बाद सामान्य टेंपरेचर होने पर गर्म करके खाएं।

मक्का, चना का सेवन करें -

बारिश के मौसम में मक्का, चना, बेसन, नीम, करेला आदि का सेवन करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मिलेगा और आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होगा।

नहीं करें इन चीजों का सेवन -

बारिश के मौसम में आचार, इमली की चटनी आदि चीजों का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इससे वाटर रिटेंशन का भय रहता है। इस मौसम में सूप पीना फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Aug 2021, 11:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह