स्वास्थ्य

High Cortisol: क्लीवलैंड क्लिनिक रिसर्च से समझिए, बिना ज्यादा खाए क्यों बढ़ रहा है बेली फैट और बदल रहा है चेहरा?

High Cortisol Cause: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है पेट का फैट और चेहरा सूज रहा है तो इसका कारण समझ लें। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, जानें हाई कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) के लक्षण और इसे कम करने के आसान उपाय।
2 min read
Jul 01, 2026
high cortisol symptoms,signs of high cortisol,cortisol belly fat,
बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है पेट का फैट और चेहरा सूज रहा है तो बढ़ा हुआ हो सकता है कॉर्टिसोल।- - प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

High Cortisol Symptoms: क्या आपके साथ ऐसा हो रहा है कि आप डाइट पर भी हैं, ज्यादा मीठा या तला-भुना भी नहीं खा रहे, फिर भी आपका वजन (खासकर पेट की चर्बी) लगातार बढ़ता जा रहा है? या फिर अचानक चेहरे पर भारीपन और सूजन दिखने लगी है? अगर हां, तो इसके पीछे ज्यादा खाना नहीं, बल्कि आपके शरीर में बढ़ा हुआ हार्मोन कॉर्टिसोल (Cortisol) हो सकता है।

इसे स्ट्रेस हार्मोन यानी तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन भी कहा जाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक और हेल्थलाइन के अनुसार, जब शरीर में इस हार्मोन का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह हमारे पूरे लुक और सेहत को बिगाड़ कर रख देता है। आइए समझते हैं कि ये क्या है।

क्या होता है ये कॉर्टिसोल हार्मोन?

कॉर्टिसोल हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी हार्मोन है जो किडनी के ठीक ऊपर मौजूद एड्रीनल ग्लैंड्स से निकलता है। वैसे तो इसका काम हमारे शरीर को खतरों से बचाना, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना और एनर्जी देना है। लेकिन जब हम हर वक्त किसी न किसी बात का तनाव (टेंशन) लेते हैं, तो हमारा शरीर जरूरत से ज्यादा कॉर्टिसोल बनाने लगता है। यही बढ़ा हुआ लेवल हमारे शरीर में चर्बी जमा करने का काम शुरू कर देता है।

बिना ज्यादा खाए पेट क्यों फूलता है और चेहरा क्यों बदलता है?

जब शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल लंबे समय तक हाई रहता है, तो शरीर का फैट (चर्बी) बर्न होने के बजाय अजीब जगहों पर जमा होने लगता है;

1. बेली फैट (पेट की चर्बी)- हाई कॉर्टिसोल आपके शरीर को सिग्नल देता है कि वह एनर्जी बचाकर रखे। इसके कारण शरीर सारा फैट पेट के आसपास जमा करने लगता है। इसे कॉर्टिसोल बेली भी कहते हैं, जिसे कम करना आम चर्बी के मुकाबले बहुत मुश्किल होता है।

2. बदलता हुआ चेहरा (मून फेस)- कॉर्टिसोल की वजह से शरीर में पानी और नमक रुकने लगता है (वॉटर रिटेंशन), जिससे चेहरा एकदम गोल, सूजा हुआ और भारी दिखने लगता है। इसे मेडिकल की भाषा में 'मून फेस' कहा जाता है।

3. गर्दन के पीछे कूबड़ बनना- बहुत ज्यादा हाई कॉर्टिसोल होने पर कंधे और गर्दन के पिछले हिस्से में फैट जमा हो जाता है, जिससे वहां एक कूबड़ जैसा उभार दिखने लगता है।

हाई कॉर्टिसोल के लक्षण

  • हर वक्त थकान रहना।
  • बार-बार मीठा खाने की इच्छा।
  • कमजोर मांसपेशियां।
  • त्वचा का पतला होना।

हाई कॉर्टिसोल को कम करने के लिए क्या करें?

  • भरपूर और गहरी नींद लें।
  • चाय-कॉफी कम करें।
  • हल्की एक्सरसाइज या वॉक।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
01 Jul 2026 03:23 pm