स्वास्थ्य

पेट की बीमारी की दवाओं से सावधान! शरीर के इन अंगों को हो सकता है बड़ा नुकसान

IBS Treatment: अगर आपको अक्सर पेट में दर्द, मरोड़ या गैस की शिकायत रहती है और आप इसके लिए दवाएं लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एक नई रिसर्च में पता चला है कि पेट ठीक करने वाली ये दवाएं असल में शरीर को दूसरे गंभीर नुकसान पहुँचा सकती हैं। करोड़ों लोग बिना सोचे-समझे ये गोलियां खा रहे हैं, जो खतरे की घंटी है।
2 min read
Apr 30, 2026
IBS Treatment IBS Treatment
IBS Treatment (Image- gemini)

IBS Treatment: पेट खराब रहना आज के समय में आम बात हो गई है। जब भी पेट में मरोड़ उठती है या गैस बनती है, हम तुरंत मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गोली को आप राहत की दवा समझ रहे हैं, वही आपके शरीर में दूसरी बीमारियां पैदा कर सकती है? हाल ही में हुई एक बड़ी रिसर्च ने सबको चौंका दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पेट की इन दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल बहुत भारी पड़ सकता है। आइए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या कहती है नई रिसर्च?

कम्युनिकेशंस मेडिसिन में प्रकाशित यह शोध, आईबीएस से पीड़ित अमेरिका के 650,000 से अधिक वयस्कों पर आधारित है, जिन पर नजर रखी गई। जो पेट की समस्याओं के लिए सालों से दवाएं ले रहे थे। उन्होंने पाया कि ये दवाएं भले ही कुछ देर के लिए पेट का दर्द कम कर दें, लेकिन लंबे समय में ये शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि करोड़ों लोग इसे नॉर्मल दवा समझकर खाते जा रहे हैं।

आईबीएस की दवाओं से कौनसी बिमारियों का खतरा बढ़ता हैं?

बचाव के लिए क्या करें?

  • कभी भी खुद से दवा का कोर्स शुरू न करें।
  • दवा को सिर्फ इमरजेंसी के लिए रखें।
  • फाइबर वाला खाना खाएं।

ये दवाएं इतनी खतरनाक क्यों है?

आमतौर पर पेट की दवाएं लोग बिना डॉक्टर से पूछे ही खा लेते हैं। सालों-साल दवाएं चलती रहती हैं और किसी को पता भी नहीं चलता कि शरीर के अंदर क्या गड़बड़ हो रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हम सिर्फ दर्द बंद करने पर ध्यान देते हैं, उसके साइड इफेक्ट्स पर नहीं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
30 Apr 2026 03:15 pm
Published on:
30 Apr 2026 03:15 pm