27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी ने बताया Iron Deficiency Anemia के इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Iron Deficiency Anemia Cause: हर समय थकान, सुस्ती और सांस फूलना आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी के अनुसार जानें Iron Deficiency Anemia के शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 27, 2026

Iron Deficiency Anemia Symptoms,Early Signs of Iron Deficiency,Iron Deficiency Causes,

हर समय थकान, सुस्ती और सांस फूलना आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Iron Deficiency Anemia Symptoms: क्या आप भी दिनभर बिना किसी खास मेहनत के थका-थका महसूस करते हैं? थोड़ा सा पैदल चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांस फूलने लगती है? अगर ऐसा है, तो इसे सिर्फ काम का तनाव या नॉर्मल सुस्ती समझकर नजरअंदाज करने की गलती मत कीजिए। यह आपके शरीर में आयरन की कमी यानी आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया (Iron Deficiency Anemia) का संकेत हो सकता है। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी (American Society of Hematology) के अनुसार, आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया दुनिया भर में सबसे आम समस्याओं में से एक है। आइए समझते हैं कि आयरन की कमी क्या होती है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

आयरन की कमी (Iron Deficiency Anemia) क्या होती है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) होती हैं, जिनमें हेमोग्लोबिन नाम का एक खास प्रोटीन पाया जाता है। हेमोग्लोबिन का काम फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर पूरे शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाना होता है। अब बात यह है कि शरीर को यह हेमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन (लोहे) की जरूरत होती है। जब आपके खाने-पीने में आयरन की कमी हो जाती है या शरीर में खून का रिसाव होने लगता है, तो शरीर में आयरन खत्म होने लगता है। नतीजा यह होता है कि हेमोग्लोबिन बनना कम हो जाता है और अंगों तक पूरी ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इसी हालत को हम आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया कहते हैं।

शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

  • लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • त्वचा और रंग का पीला पड़ना।
  • सांस फूलना और चक्कर आना।
  • हाथ और पैर ठंडे रहना।
  • सिरदर्द और चिड़चिड़ापन।
  • नाखूनों का टूटना और बाल झड़ना।
  • अजीब चीजें खाने की इच्छा (Pica)।

शरीर में आयरन की कमी क्यों होती है?

  • आहार में आयरन की कमी।
  • ज्यादा खून बह जाना।
  • गर्भावस्था (Pregnancy)।
  • शरीर का आयरन को सोख न पाना।

इससे बचाव के उपाय

  • अपनी डाइट में सुधार करें।
  • नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अंडे, लाल मांस (रेड मीट) और मछली से अच्छा आयरन मिलता है।
  • विटामिन C जरूर लें।
  • चाय-कॉफी से दूरी रखें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।