27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Athlete’s Foot के इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, मेयो क्लिनिक ने बताया मानसून में बढ़ सकता है फंगल इंफेक्शन का खतरा

Athlete's Foot Cause: बारिश के मौसम में क्या आपके पैरों की उंगलियों के बीच भी खुजली और जलन होती है? इसे मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, यह एथलीट्स फुट यानी फंगल इंफेक्शन का शुरुआती संकेत हो सकता है। जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jul 27, 2026

Athlete's foot symptomsFungal foot infection,Tinea pedis treatment

बारिश के मौसम में क्या आपके पैरों की उंगलियों के बीच भी खुजली और जलन होती है? इसे मामूली समझकर नजरअंदाज न करें।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Athlete's Foot Symptoms: बारिश के मौसम में जो लोग दिनभर बंद जूते पहनते हैं या जिनके पैरों में पसीना ज्यादा आता है, उन्हें पैरों में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इसी इंफेक्शन को एथलीट्स फुट (Athlete's Foot) कहा जाता है। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, एथलीट्स फुट एक बेहद आम फंगल इंफेक्शन है। अगर समय रहते इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इलाज न किया जाए, तो यह पैरों से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है। आइए जानते हैं कि इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, यह क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या होता है एथलीट्स फुट?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एथलीट्स फुट एक फंगल इंफेक्शन है, जो डर्मेटोफाइट्स (Dermatophytes) नाम के फंगस की वजह से होता है। यह फंगस सीलन, नमी और गर्म जगहों पर बहुत तेजी से पनपता है। जब आप लंबे समय तक गीले या पसीने से लथपथ जूते-मोजे पहने रहते हैं, तो पैरों की त्वचा पर यह फंगस हावी हो जाता है। यह इंफेक्शन एक इंसान से दूसरे इंसान में भी बहुत आसानी से फैलता है। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के तौलिए, जूते या फर्श का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपको भी हो सकता है।

शुरुआती लक्षण: जिन्हें कभी अनदेखा न करें

मेयो क्लिनिक के अनुसार, एथलीट्स फुट के लक्षण एक या दोनों पैरों में दिखाई दे सकते हैं। अगर आपको अपने पैरों में नीचे दिए गए बदलाव नजर आएं, तो समझ जाएं कि आपको सावधान होने की जरूरत है;

  • उंगलियों के बीच में खुजली और जलन।
  • त्वचा का फटना या छिलना।
  • सख्त या सूखी त्वचा।
  • छाले पड़ना
  • त्वचा का रंग बदलना।
  • जूते-मोजे उतारते ही तेज खुजली।

मानसून में क्यों बढ़ जाता है इसका खतरा?

  • लंबे समय तक गीले या बंद जूते पहने रखना।
  • कॉटन की जगह नायलॉन या सिंथेटिक मोजे पहनना।
  • सार्वजनिक स्विमिंग पूल, जिम के शावर या लॉकर रूम में नंगे पैर चलना।
  • किसी दूसरे व्यक्ति के साथ तौलिया, मोजे या जूते शेयर करना।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

  • एंटीफंगल क्रीम का इस्तेमाल करने के 2 हफ्ते बाद भी कोई फायदा न हो।
  • पैर में बहुत ज्यादा सूजन, मवाद (Pus) या बुखार आने लगे।
  • आपको डायबिटीज (शुगर) की बीमारी हो।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।