स्वास्थ्य

Eczema Home Remedies :- एक्जिमा से हो गए हैं परेशान तो अब करें यह घरेलू उपाय

Eczema Home Remedies :- एक्जिमा त्वचा पर होने वाला ऐसा रोग है। जिसके कारण काफी खुजली चलती है और प्रभावित जगह पर खुरदरापन और दाने से हो जाते हैं। कुछ घरेलू उपाय से एक्जिमा से निजात पाई जा सकती है।
2 min read
Jun 21, 2021
Eczema Home Remedies :- एक्जिमा से हो गए हैं परेशान तो अब करें यह घरेलू उपाय
Eczema Home Remedies :- एक्जिमा से हो गए हैं परेशान तो अब करें यह घरेलू उपाय

एक्जिमा की समस्या ऐसी है। जिसे सही समय पर ठीक नहीं किया जाए तो फैलने लगती है। यह शरीर पर कई जगह हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप सही समय पर इसका उपचार करें। प्राकृतिक उपाय से इसे दूर करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही Eczema की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

नारियल का तेल लगाएं-

नारियल का तेल त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप एक्जिमा के लिए भी नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से एक्जिमा दूर होता है। इसमें फैटी एसिड होता है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

शहद का उपयोग करें-

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो घाव को भरने में मदद करते हैं। सेहत के लिए भी शहद का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। इसे प्रभावित जगह पर लगाने के साथ ही इसका सेवन करना भी एक्जिमा के लिए फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल लगाएं-

यदि आप एक्जिमा से प्रभावित है। तो एलोवेरा जेल का उपयोग करें। एलोवेरा जेल लगाने से एक्जिमा से राहत मिलती है। इसके लिए आप जहां एलर्जी है। वहां पर एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका गूदा निकालकर लगाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और एक्जिमा की समस्या दूर होगी।

सेब का सिरका-

एक्जिमा से राहत पाने के लिए आप सेव के सिरके का भी उपयोग कर सकते हैं। सेब के सिरके में बैक्टीरिया से लड़ने के गुण होते हैं। यह एलर्जी वाली स्कीन को संक्रमित होने से रोकता है। इसे दिन में दो बार लगाने से आपको जल्दी फायदा होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
21 Jun 2021 11:26 am