स्वास्थ्य

Health Tips: लम्बा जीवन जीना चाहते हैं तो इन चीजों से बना ले आज से दूरी

Health tips : स्वस्थ और लंबा जीवन हर किसी की चाहत होती है। लेकिन इसके लिए हमें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर आप भी ज्यादा दिन जीना चाहते हैं। तो इन चीजों से दूरी बनाकर रखें।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 4:33 PM IST
Health Tips
Health Tips

हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी हमेशा फिट रहना चाहते हैं और लंबा जीवन जीने की चाह रखते हैं। तो आप भी कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि यह चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है।

शराब नहीं पीएं-

शराब का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इससे हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ना, हार्ट अटैक, लीवर से संबंधित समस्याएं हो सकती है। एक शोध के अनुसार अगर कोई व्यक्ति एक सप्ताह में 7 से 14 पैग शराब पीता है। तो उसकी उम्र 6 महीने घट जाती है। इसी प्रकार प्रति सप्ताह 14 से 25 पैग शराब पीने वाले व्यक्ति की आयु 1 से 2 साल कम हो जाती है। इसलिए शराब पीना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

मीठा कम खाएं-

अधिक मीठे का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है। क्योंकि इससे हमें अधिक कैलोरी मिलती है और मोटापा बढ़ता है। जो कैंसर, मधुमेह आदि का खतरा भी बढ़ाता है। इसलिए मीठा या शक्कर का सेवन जितना कम हो सके, उतना कम करें। इसी के साथ चाय काफी, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन भी लिमिटेड करें। आप चाहे तो ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।

तली गली चीजें नहीं खाएं-

तली-गली और पुरानी चीजों का सेवन नहीं करें।क्योंकि इनमें कैलोरी काफी अधिक पाई जाती है। जिससे केलोस्ट्रोल बढ़ने लगता है।

धूम्रपान नहीं करें -

धूम्रपान करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। धूम्रपान करने वाले की आयु भी सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा 10साल कम हो जाती है और इससे अकाल मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जहां तक हो सके धूम्रपान नहीं करें।

रोजाना टहलने जाएं एक्सरसाइज करें -

स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना सुबह उठकर टहलने जाना चाहिए और अगर आपका स्टेमिना ठीक है। तो आप रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आप हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: