स्वास्थ्य

Measles Outbreaks : बांग्लादेश में 30 की मौत, 2 साल तक के बच्चे निशाने पर, भारत में भी तेजी से फैल रहा, जानिए लक्षण

Measles Outbreaks Latest News In Hindi : बांग्लादेश में खसरा-रूबेला ने 30 की मौत हो चुकी है। WHO और CDC पिछले कई माह से इस पर नजर बनाए हुए है। आइए, डॉ. हिमांशु गुप्ता से खसरा के लक्षण के बारे में समझते हैं।
2 min read
Apr 24, 2026
Measles Outbreaks India, khasra bimari,
बांग्लादेश के अस्पताल की तस्वीर | Photo - PTI/Patrika

Measles Outbreaks Latest News : बांग्लादेश में खसरा-रूबेला ने 30 की जान ले ली है। ये अधिकतर 2 साल तक के बच्चों को निशाने पर ले रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और सीडीसी (CDC) इस पर नजर बनाए हुए है। ना केवल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश बल्कि करीब 10 देशों में ये पैर पसार रहा है। भारत में भी इसके मामले सबसे अधिक बताए जा रहे हैं। आइए, डॉ. हिमांशु गुप्ता (सीनियर फिजिशियन) से समझते हैं कि इसके सामान्य लक्षण और खतरनाक संकेत क्या हैं?

"जब 1.03 करोड़ लोग खसरे से संक्रमित हुए थे"

सीडीसी (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार, खसरा (Measles) एक अत्यधिक संक्रामक रोग है जो उन समुदायों में तेजी से फैलता है जहां टीकाकरण कम हुआ है। साल 2023 में दुनिया भर में लगभग 1.03 करोड़ लोग खसरे से संक्रमित हुए थे।

वर्तमान में दुनिया के हर क्षेत्र में खसरे का प्रकोप देखा जा रहा है। नीचे दी गई तालिका में उन शीर्ष 10 देशों का नाम देखिए जहां खसरे के सबसे अधिक मामले सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच दर्ज किए गए हैं।

दुनिया भर में खसरे के प्रकोप वाले शीर्ष 10 देश

देश का नाममामलों की संख्या
भारत (India)15,750
यमन (Yemen)11,085
पाकिस्तान (Pakistan)8,721
मेक्सिको (Mexico)8,005
अंगोला (Angola)7,373
इंडोनेशिया (Indonesia)5,822
कजाकिस्तान (Kazakhstan)5,599
कैमरून (Cameroon)5,109
सूडान (Sudan)3,689
लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (Lao PDR)3,304
(स्रोत: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मार्च 2026 तक रिपोर्ट किए गए मासिक डेटा के आधार पर)

Doctor Advice : खसरे पर डॉक्टर की सलाह

डॉ. गुप्ता कहते हैं, खसरा इतनी आसानी से फैलता है कि यह वैश्विक खतरा बन जाता है। इसके लक्षणों को समय पर पहचान करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा बचने का सबसे सुरक्षित तरीका टीका ही है।

खसरा के लक्षण और संकेत

खसरा के लक्षण तुरंत आपको नजर नहीं आते हैं। खसरे के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10-14 दिन बाद शुरू होते हैं, जो इस प्रकार से दिख सकते हैं-

1 - नाक बहना
2 - खांसी
3 - लाल और पानी भरी आंखें
4 - गालों के अंदर छोटे सफेद धब्बे

चकत्ते (Rash): संपर्क में आने के लगभग 7-18 दिन बाद चेहरे और ऊपरी गर्दन पर चकत्ते दिखाई देते हैं। ये लगभग 3 दिनों में हाथों और पैरों तक फैल जाते हैं और मिटने से पहले 5-6 दिनों तक रहते हैं।

खसरे से होने वाली जटिलताएं (Khasra Complications)

  • एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क में सूजन और क्षति पैदा करने वाला संक्रमण)
  • निमोनिया जैसी सांस लेने की गंभीर समस्याएं
  • गंभीर दस्त और डिहायड्रेशन
  • कान में संक्रमण
  • अंधापन

सलाह- अगर आपको या बच्चे को खसरे का टीका नहीं लगा है तो अधिक सावधान होने की जरुरत है। उपरोक्त लक्षण दिखने पर आपको फौरन अस्पताल जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों, विशेषज्ञों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Updated on:
24 Apr 2026 01:27 pm
Published on:
24 Apr 2026 01:27 pm
Also Read
View All
Syphilis: शरीर पर बिना दर्द वाले छाले और रैश को न करें नजरअंदाज, सिफिलिस हो सकता है, मेयो क्लिनिक से जानें बचाव

पेट के निचले हिस्से में दर्द को न लें हल्का, जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन से जानिए कब जरूरी हो जाती है Appendectomy सर्जरी और कितने तरीके से होती है

Signs of Kidney Disease: बार-बार थकान, पैरों में सूजन और झागदार पेशाब? नेशनल किडनी फाउंडेशन ने बताए किडनी रोग के 8 संकेत

Stomach Ulcer: पेट में बार-बार जलन और दर्द को न करें नजरअंदाज, एनएचएस ने बताया पेट का अल्सर हो सकता है वजह

Hand Sensations: हाथों में झनझनाहट, जलन, ठंडापन या करंट जैसा एहसास, हर लक्षण किस बीमारी की ओर इशारा करता है?