
Menieres-Disease Cause: कई बार अचानक बैठे-बैठे हमारा सिर जोर से घूमने लगता है, मानो पूरी दुनिया गोल-गोल घूम रही हो। इसके साथ ही कान में अजीब सी सीटी या घंटी बजने जैसी आवाजें (Tinnitus) आने लगती हैं और कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि एक कान से सुनना ही बंद हो गया है। अक्सर लोग इसे मामूली कमजोरी, थकान या गैस की प्रॉब्लम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह चीजें आपके साथ बार-बार हो रही हैं, तो यह आपके कान के अंदरूनी हिस्से से जुड़ी एक गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसे डॉक्टर मेनियर्स डिजीज (Meniere's Disease) कहते हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारे कान का सिर्फ वही हिस्सा नहीं होता जो बाहर से दिखाई देता है, बल्कि इसके अंदर एक बेहद बारीक और पेचीदा सिस्टम होता है जो हमारे शरीर का संतुलन (Balance) बनाए रखने का काम करता है। हमारे अंदरूनी कान में एक खास तरह का लिक्विड (तरल पदार्थ) भरा होता है। जब किसी वजह से इस लिक्विड का दबाव या मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो कान का बैलेंस बिगड़ने लगता है। इसी को मेनियर्स डिजीज कहा जाता है। यह आमतौर पर किसी एक ही कान को निशाना बनाती है और 40 से 60 साल की उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जाती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अगर आपको नीचे लिखी परेशानियां बार-बार महसूस होती हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए;
मेनियर्स डिजीज को पूरी तरह से जड़ से खत्म करने का कोई पक्का इलाज तो नहीं है, लेकिन सही दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है ताकि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर कोई असर न पड़े।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।