स्वास्थ्य

Monoplegia में सिर्फ एक हाथ या पैर हो सकता है पैरालाइज, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इसके कारण और लक्षण

Monoplegia Cause: मोनोप्लेजिया (Monoplegia) क्या है? हेल्थलाइन और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें शरीर के सिर्फ एक हाथ या पैर में लकवा मारने के कारण, शुरुआती लक्षण और इलाज के उपाय।
2 min read
Jul 25, 2026
Monoplegia Symptoms,Single Limb Paralysis,Monoplegia Causes,
मोनोप्लेजिया लकवे (Paralysis) का एक ऐसा रूप है, जिसमें शरीर का कोई एक अंग जैसे सिर्फ एक हाथ या सिर्फ एक पैर सुन्न पड़ जाता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Monoplegia Symptoms: क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंसान का अचानक सिर्फ एक हाथ या सिर्फ एक पैर काम करना बंद कर दे? सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मेडिकल साइंस में इस स्थिति को मोनोप्लेजिया (Monoplegia) कहते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, यह लकवे (Paralysis) का एक ऐसा रूप है, जिसमें शरीर का कोई एक अंग जैसे सिर्फ एक हाथ या सिर्फ एक पैर सुन्न पड़ जाता है और काम करना बंद कर देता है। आइए हेल्थलाइन से जानते हैं कि मोनोप्लेजिया क्या है, ऐसा क्यों होता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है।

क्या होता है मोनोप्लेजिया?

मोनोप्लेजिया के दौरान शरीर के केवल एक हिस्से में कमजोरी या लकवे जैसी समस्या हो जाती है। इसमें आमतौर पर एक हाथ या एक पैर प्रभावित होता है। इसमें व्यक्ति को उस अंग को हिलाने, नियंत्रित करने या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों में यह समस्या थोड़े समय के लिए होती है, जबकि कुछ मामलों में यह लंबे समय तक रह सकती है। अगर समय रहते इसको पहचान लिया जाए तो इसके इसके घातक प्रभावों को कम किया जा सकता है।

इन लक्षणों को गलती से भी न करें नजरअंदाज?

हेल्थलाइन के अनुसार, मोनोप्लेजिया में सबसे बड़ा लक्षण यही है कि प्रभावित हाथ या पैर में ताकत खत्म होने लगती है। इसके अलावा कुछ और लक्षण भी दिख सकते हैं;

  • अंग का सुन्न पड़ जाना।
  • मांसपेशियों का ढीला पड़ना या अकड़ना।
  • चीजें पकड़ने या चलने में दिक्कत।
  • दर्द महसूस होना।

मोनोप्लेजिया किस कारण से होता है?

  • स्ट्रोक (Stroke)।
  • दिमाग या रीढ़ की हड्डी में चोट।
  • सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy)।
  • नसों से जुड़ी बीमारियां।
  • संक्रमण या ट्यूमर।

इसका पता कैसे लगाया जाता है?

  • न्यूरोलॉजिकल जांच।
  • एमआरआई (MRI) या सीटी स्कैन (CT Scan)।
  • खून की जांच।
  • नसों की कार्यक्षमता जांचने वाली टेस्ट।

Monoplegia का इलाज कैसे किया जाता है?

मोनोप्लेजिया का इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है। इसका इलाज करने के लिए डॉक्टर कई तरीके अपना सकते हैं;

  • फिजियोथेरेपी।
  • दवाएं।
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपी।
  • सर्जरी।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
25 Jul 2026 10:33 am
Published on:
25 Jul 2026 10:33 am