स्वास्थ्य

Health Tips :- नाखूनों से पता चलते हैं इन बीमारियों के लक्षण, देखकर आप भी सेहत पर दें ध्यान

Health Tips :- नाखूनों में हमारी सेहत का राज छुपा होता है। आप नाखून का रंग और आकृति देखकर पता लगा सकते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं। आपके शरीर में कौन सी समस्या है।

2 min read
Jun 29, 2021
Health Tips

नाखूनों के रंग और आकार में होने वाले परिवर्तन हमारे शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में बताते हैं। अगर आपको कोई समस्या है। तो Nails का रंग भी बदल जाता है और कई बार उनका आकार भी परिवर्तित हो जाता है। इसलिए आपके नाखून भी अगर कुछ बदले नजर आ रहे हैं। तो आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है।

इस तरह समझे नाखूनों से बीमारियों के लक्षण...

नाखून नीला होना-

नाखूनों का रंग अगर नीला हो गया है। तो आप समझ जाएं कि ब्लड सरकुलेशन बराबर नहीं है। आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि इसी कारण से नाखून नीले होते हैं। इस अवस्था में नाखून का कुछ हिस्सा या पूरे नाखून नीले हो जाते हैं। ऐसे में तुरंत चिकित्सक को दिखाकर जांच करवानी चाहिए।अगर ऐसी स्थिति है तो यह ह्रदय की कमजोरी को भी दर्शाता है।

नाखून पीला होना-

अगर आपके नाखून पीले हो रहे हैं। तो यह फंगल इंफेक्शन या सिरोसिस जैसी बीमारी का लक्षण हो सकते हैं। क्योंकि ब्लड में पित्त की मात्रा अधिक होने, लाल होने पर कफ और पित्त का असंतुलन और त्वचा पर सफेद चकते , वात का असंतुलित होने का कारण होता है। लीवर में गड़बड़ी होने पर भी यह समस्या होती है। कई लोगों को पीलिया होने पर भी नाखून पीले होते हैं। इसलिए अगर आपके नाखून भी पीले हैं। तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। क्योंकि कमजोरी और पीलिया के कारण भी ऐसी समस्या होती है।

सफेद नाखून-

जिन लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं। उन की हड्डियां कमजोर, तनाव और मानसिक दबाव की समस्या हो सकती है। हालांकि कई बार नाखूनों की यह स्थिति इन समस्याओं के कम होने पर ठीक होने लगती है।

नाखूनों पर खड़ी लाइन-

नाखूनों पर सीधी खड़ी लाइन उभरती हुई दिखाई देती है। यह लाइन स्थिति के अनुसार रंग बदलती है। अगर यह लाइन लाल रंग की होती है। तो यह किसी अंदरूनी चोट को दर्शाती है। अगर यह नीले रंग की होती है। तो यह ब्लड से संबंधित समस्याओं के बारे में बताती है। यह भूरे रंग की होती है, तो मेलानोमा नामक के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं। वहीं अगर यह सफेद रंग की लाइन है। तो यह शरीर में न्यूट्रिशन की कमी को दर्शाती है।

टूटते हुए नाखून-

नाखून का टूटना भी कई प्रकार की बीमारियों के लक्षण बताता है। कई बार नाखून बहुत आसानी से टूट जाते हैं। यह लक्षण लीवर और थायराइड जैसी बीमारी के बारे में इशारा करते हैं। अगर आपके नाखूनों की स्थिति ऐसी बन रही है। तो आप शीघ्र ही चिकित्सक से सलाह लें और उपचार शुरू करें।

Published on:
29 Jun 2021 12:42 pm
Also Read
View All