स्वास्थ्य

Neck, back and shoulder pain :- गर्दन, पीठ और कंधे का दर्द सता रहा है, तो इस तरह सोने से मिलेगा आराम

Neck, back and shoulder pain :- गर्दन पीठ और कंधे के दर्द से आप परेशान हो चुके हैं। इसके कारण आपको नींद नहीं आ रही है। तो आप आज से ही अपनी Sleeping की आदत में यह बदलाव कीजिए। इससे निश्चित ही आपको चंद दिनों में आराम मिलने लगेगा।  
3 min read
• •
Updated: 3 Jul 2021, 5:21 PM IST
Neck, back and shoulder pain
Neck, back and shoulder pain

अधिक परिश्रम करने, दिन भर के कामकाज और भागदौड़ भरी जिंदगी में गर्दन, पीठ और कंधे का दर्द आम बात हो जाती है। लेकिन यही दर्द आपको Sleeping में भी परेशानी देता है। तो आप अपने सोने का तरीका कुछ इस तरह करें जिससे आपको इस दर्द से भी राहत मिलेगी और नींद भी आ जाएगी।

वैसे तो भरपूर नींद लेने के बाद गर्दन, कंधे और पीठ का दर्द कम हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति होती है कि सोने में थोड़ी सी गड़बड़ होने के कारण वह दर्द कम होने की जगह बढ़ जाता है। इसलिए हम आज आपको सोने के कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं। जिससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

इस तरह करें तकिए का उपयोग-

अगर आपको सुबह उठने पर गर्दन में दर्द महसूस होता है। तो इसके लिए आपको तकिया बदलना चाहिए, हो सकता है आप जो तकिया लगा रहे हैं।वह बहुत मोटा या कड़क हो। इसलिए आप ऐसे तकिए का इस्तेमाल करें। जो आपके लिए आरामदायक है। आप पेट के बल सोते हैं तो आपको पतला तकिया लगाना चाहिए या फिर तकिया ही नहीं लगाना चाहिए। लेकिन जो लोग करवट लेकर सोते हैं। उन्हें मोटा और मजबूत तकिया अच्छा होता है। इस तरह दर्द से राहत मिले इसलिए तकिए का भी चयन सही तरीके से करें।

पेट के नीचे लगाएं टॉवेल-

जो लोग पीठ के बल सोते हैं। उन्हें अपनी रीढ़ को बेहतर बनाने के लिए पेट के नीचे टॉवेल रोल करके लगाना चाहिए। इससे पीठ दर्द में आराम मिलेगा और आपको अच्छी नींद आएगी। क्योंकि कई बार सोने के दौरान पीठ के नीचे गेप होने से वह काफी दर्द करती है। लेकिन जब आप टॉवेल लगा लेंगे, तो इससे दर्द से राहत मिलेगी।

घुटनों के बीच लगाएं तकिया-

अपनी गर्दन और सिर को आराम देने के लिए आप तकिए का इस्तेमाल कुछ इस तरह करें। अगर आप साइड स्लीपर है। तो आपको ऐसा तकिया लगाना चाहिए। जिससे आपकी गर्दन और सिर को आराम मिले और आप एक तकिया घुटनों के बीच भी लगा कर सोएं। जिससे आपको दर्द से बहुत राहत मिलेगी। जो लोग पेट के बल सोते हैं। वह पेल्विस के नीचे नरम और पतला तकिया लगा कर सोए। इससे नींद जल्दी आएगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।

इस तरह के गद्दे पर सोएं-

आपके गर्दन, पीठ ओर कंधे में दर्द है। तो आप का गद्दा भी इसका कारण हो सकता है। इसलिए आप मुलायम गद्दे पर सोने की अपेक्षा कड़क गद्दे पर सोए। जिससे आपका शरीर एक लेवल में रहेगा और आपको दर्द नहीं होगा। क्योंकि नरम गद्दे की वजह से कई बार शरीर ऊपर नीचे हो जाता है।जिससे दर्द की समस्या होती है।

कंधे का दर्द दूर करने छोटा तकिया लगाएं-

अगर आप कंधे के दर्द से परेशान हैं। सुबह उठते ही आपके कंधे दर्द करने लगते हैं। तो आप कंधों के नीचे छोटा तकिया लगा कर सोए। इससे काफी आराम मिलेगा।

यह भी हो सकता है कारण-

आपको सोने का तरीका बदलने और तकिया बदलने के बाद भी दर्द से राहत महसूस नहीं हो रही है। तो आप स्लीप हाइजीन पर भी ध्यान दें।यानी आप गरम कमरे में सो रहे हैं। बिस्तर पर ही स्मार्ट फोन का उपयोग कर रहे हैं। आदि कारण भी हो सकते है। तो आप इन्हें भी बदल दें। क्योंकि यह भी आपके लिए नुकसानदायक है।

यदि आप उपरोक्त सभी तरीके अपना चुके हैं। फिर भी दर्द हो रहा है। तो आपको झुक कर सोना आरामदायक हो सकता है। क्योंकि रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाए रखने के लिए कई लोग एडजेस्टेबल बेड पर सोना पसंद करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह विकल्प आपको तभी चुनना है जब सारे विकल्प फेल हो जाए।

फिजियो थेरेपी कराएं-

यदि गर्दन के दर्द से बचने के लिए किए गए सभी उपाय से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। तो आप फिजियोथैरेपिस्ट से संपर्क कर गर्दन को सपोर्ट देने वाली मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कुछ थेरेपी का सहारा ले सकते हैं। इससे पीठ, गर्दन और कंधे के दर्द में आराम मिलेगा। लेकिन इसके बाद भी आपको आराम नहीं मिलता है। तो फिर किसी अच्छे चिकित्सक को जरूर दिखाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें