स्वास्थ्य

Health Tips : इस विटामिन का सेवन करने पर नहीं नजर आएगा बुढ़ापा

Health tips : विटामिन B3 का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप इस का रोजाना सेवन करते हैं। तो आपके शरीर में जल्दी बुढ़ापा नजर नहीं आएगा और आप हमेशा यंग नजर आएंगे।

2 min read
Aug 27, 2021
Vitamin E

एक उम्र के बाद हमारे चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और बुढ़ापे के लक्षण भी दिखने लगते हैं।लेकिन कोई नहीं चाहता कि वह बूढ़ा दिखे। अगर आप भी अपने शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण नहीं देखना चाहते हैं। तो विटामिन ई से युक्त पदार्थों का सेवन करें। क्योंकि इसका सेवन करने से आयु बढ़ने के कारण शरीर पर नजर आने वाले लक्षण जल्दी नजर नहीं आते है।

दरअसल, विटामिन ई ऐसा विटामिन है। जो फेट में घुल जाता है। यह वेजिटेबल ऑयल, अनाज, अंडे, फल, सब्जियों आदि खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ होते हैं।

शरीर के अंगों को सही तरीके से कार्य करने के लिए विटामिन ई बहुत आवश्यक होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट भी है। जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने की प्रक्रिया को धीमा करता है।इसलिए आप के शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं।

विटामिन ई का सेवन करने के लिए आप सूखे मेवे, वेजिटेबल ऑयल, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, अखरोट, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। हालांकि खून पतला करने वाले और अन्य दवाएं ले रहे लोगों को विटामिन ई के सप्लीमेंट का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

विटामिन ई से यह फायदे भी होते हैं-

-विटामिन ई संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।इसमें इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने की क्षमता होती है। इसी के साथ जो लोग एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करता है। पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है।

-विटामिन ई का उपयोग अधिकतर सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। क्योंकि यह एक बेहतरीन क्लींजर है। जो त्वचा की परतों पर जमा गंदगी और मृत कोशिकाओं की सफाई करता है।

-विटामिन ई शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है और प्रेगनेंसी के दौरान भी विटामिन ई का सेवन बच्चे को खून की कमी से बचाता है।

-विटामिन ई दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी कमी से मानसिक रोग की संभावना बढ़ जाती है। जो लोग विटामिन ई का सेवन करते हैं, उन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करने के लिए भी विटामिन ई फायदेमंद होता है। इसलिए यह बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां, दाग धब्बे, आदि नहीं आने देता है। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी विटामिन ई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है और आपको कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

Published on:
27 Aug 2021 12:02 pm
Also Read
View All