
बारिश के मौसम में कई लोग Mosquito से होने वाली बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। क्योंकि इस मौसम में मच्छरों की भरमार हो जाती है। मच्छरों से निजात पाने के लिए आप अपने घर और आसपास के क्षेत्र में कुछ पौधे लगाएं। इससे आप मच्छरों से काफी राहत महसूस करेंगे।
दरअसल कुछ पौधों में ऐसे गुण होते हैं। उनकी वजह से मच्छर सहित अन्य कीड़े मकोड़े दूर भाग जाते हैं। क्योंकि उनकी महक ही कीड़े मकोड़ो को रास नहीं आती है। आज हम आपको उन्हीं पौधों के बारे में बता रहे हैं।
गेंदा का पौधा लगाएं -
गेंदे के पौधे को आप घर के अंदर और बाहर सभी जगह लगा सकते हैं। यह कई प्रकार की किस्मों में आता है। आप कोई सा भी गेंदा लगा सकते हैं। इसके फूलों की महक के कारण मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे। हानिकारक कीड़े मकोड़े भी दूर रहेंगे।
तुलसी का पौधा लगाएं-
तुलसी का पौधा वैसे तो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन इसी के साथ यह मच्छरों को दूर रखने का भी गुण रखता है। घर में तुलसी लगा होने के कारण इसकी गंध की वजह से ही मच्छर भाग जाते हैं। यह पौधा घर में पूजा पाठ के भी काम आता है।
यह भी पढ़ें - गर्दन पर छाया कालापन दूर करने के घरेलू उपाय।
लेमन ग्रास लगाएं-
लेमन ग्रास काफी अच्छा दिखने वाला पौधा है। इसे शो के रूप में घर में लगाने से घर की शोभा भी बढ़ती है। घर में मच्छर भी प्रवेश नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाली पेट लौंग चबाना।
रोजमेरी का पौधा लगाएं-
रोजमेरी का पौधा ठंडे प्रदेशों में अधिकतर नजर आता है। इसे घर के कमरे में रखने से मच्छरों का प्रकोप काफी कम रहता है।
पुदीना जरूर लगाएं-
पुदीना ऐसा पौधा है। जो आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। आप इसे घर में लगाएंगे तो आप इसकी चटनी, जूस आदि का भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही यह पौधा मच्छरों को दूर भगाने में भी काफी कारगर साबित होता है।
दरअसल इन सभी पौधों की गन्ध ही ऐसी होती है। जिससे मच्छर उसके पास नहीं जा सकते हैं। इसलिए इस प्रकार के पौधे आप घर या आसपास के क्षेत्र में लगाएंगे, तो मच्छर सहित अन्य कीड़े मकोड़े नहीं नजर आएंगे।