29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dark Neck Home Remedies :- गर्दन पर छाया है कालापन, तो घरेलू उपाय से ऐसे करें दूर

Dark Neck Home Remedies :- आपका चेहरा दमक रहा है। लेकिन गर्दन काली है। तो यह आपकी खूबसूरती को प्रभावित करता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2021, 9:07 PM IST

Dark Neck Home Remedies

Dark Neck Home Remedies

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप कई उपाय कर चुके हैं । लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। तो अब इन घरेलू उपाय को अपनाएं। इससे निश्चित ही आपकी Neck का कालापन दूर हो जाएगा। क्योंकि गर्दन काली होने से यह आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करता है ।

यह भी पढ़ें - शरीर में खून की कमी होने पर ऐसा रखें अपना डाइट प्लान।

आलू का रस लगाएं -

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आलू का रस उपयोग कर सकते हैं। आप आलू का रस निकालें और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें ।इसके बाद सादे पानी से गर्दन को धो लें। कुछ ही दिन यह उपयोग करने से आपकी गर्दन का कालापन दूर होगा।

यह भी पढ़ें - प्राथमिक चिकित्सा की जरूर होनी चाहिए जानकारी, जाने क्या है ध्यान देने योग्य बातें।

एलोवेरा जेल लगाएं -

एलोवेरा जेल का उपयोग करने से आपकी गर्दन का कालापन दूर होता है। क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा के एक पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें और उसे अपनी गर्दन पर रगड़ते हुए लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। इससे गर्दन का कालापन दूर होगा।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में इस तरह रखे हैं अपनी सेहत का ध्यान।

सेब का सिरका लगाएं-

सेब का सिरका भी गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप थोड़े पानी में 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस घोल को रुई के माध्यम से काले एरिया पर लगाएं और कुछ देर रहने दें। इससे कालापन कम होगा।

बादाम का तेल लगाएं-

बादाम का तेल भी गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई और ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसलिए आप इसके तेल की कुछ बूंदों को लेकर गर्दन पर लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। इससे कुछ ही दिनों में गर्दन का कालापन दूर होगा।

यह भी पढ़ें -

दही का उपयोग करें -

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप दही का भी उपयोग कर सकते हैं। दही में वे प्राकृतिक एंजाइम होते हैं। जो त्वचा को लाइट करने में मदद करते हैं। इसलिए आप दही को लेकर गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद पानी से गर्दन को धो लें। कुछ ही दिनों में कालापन कम हो जाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।