Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. रुचिता शर्मा ने उनकी एक बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म के बारे में बताया है।
Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वे पल्मोनरी एम्बोलिज्म (Pulmonary Embolism) नाम की गंभीर स्थिति से जूझ रहे थे। जैसा कि डॉ. रुचिता शर्मा (लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल की एसोसिएट डायरेक्टर) ने ANI को बताया है। आइए जानते हैं कि ये क्या होता है? इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या होते हैं?
डॉ. रुचिता शर्मा के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले काफी समय से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन का इलाज करा रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल लाया गया, जहां जांच में पल्मोनरी एम्बोलिज्म की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने बताया कि यह एक ऐसी क्रिटिकल स्थिति है जिसमें फेफड़ों की धमनियों में खून का थक्का (Blood Clot) जम जाता है, जिससे दिल पर बुरा असर पड़ता है। वे पहले से ही ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवाएं) ले रहे थे, लेकिन इस बीमारी की प्रकृति इतनी गंभीर होती है कि इसमें जोखिम हमेशा बना रहता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, पल्मोनरी एम्बोलिज्म फेफड़ों का दौरा जैसा है। हमारे शरीर की नसों में कभी-कभी खून जम जाता है (खासकर पैरों की नसों में जिसे DVT कहते हैं)। जब यह जमा हुआ खून का थक्का वहां से टूटकर खून के बहाव के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाता है और वहां की किसी नस को ब्लॉक कर देता है, तो इसे ही पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहते हैं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।