स्वास्थ्य

Rinku Singh Father Death Reason : कैंसर से रिंकू सिंह के पिता का निधन, डॉक्टर से जानिए Liver Cancer कब जानलेवा हो जाता है

Rinku Singh Father Death Reason : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन (Rinku Singh Father Death News) हो चुका है। रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह का कैंसर (Rinku Singh Father Cancer) से लंबी लड़ाई के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिए। आइए, कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा से जानते हैं कि ये कैंसर कब जानलेवा हो जाता है।

2 min read
Feb 27, 2026
रिंकू सिंह और उनके पिता की फाइल फोटो | Photo - Rinku Singh/Instagram

Rinku Singh Father Death Reason : भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन (Rinku Singh Father Death News) हो चुका है। रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह का कैंसर (Rinku Singh Father Cancer) से लंबी लड़ाई के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिए। कुछ दिन पहले ही उनको भर्ती कराया गया जिसके बाद रिंकू टी 20 वर्ल्ड कप को छोड़कर अस्पताल आए। खानचंद्र को लिवर कैंसर था। आइए, कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा से जानते हैं कि ये कैंसर कब जानलेवा हो जाता है।

ये भी पढ़ें

Rinku Singh Father Health : रिंकू सिंह ने T20 World Cup छोड़ा, पिता वेंटिलेटर पर, हुई ये गंभीर बीमारी

रिंकू सिंह के पिता कैंसर स्टेज 4 से थे ग्रसित

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र को लिवर कैंसर था। ये स्टेज 4 तक पहुंच चुका था। कुछ दिन पहले जब तबीयत बिगड़ी तो उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया और वेटिंलेटर पर रखा गया।

कैंसर के डॉक्टर से जानिए Liver Cancer के लक्षण

डॉ. शर्मा ने बताया कि लिवर कैंसर के लक्षणों को देखकर इसकी पहचान की जा सकती है। हालांकि, शुरुआती समय में इसकी पहचान मुश्किल से हो पाती है। इसलिए, काफी बाद में इसके बारे में पता चलता है।

  • पीला मल
  • गहरा मूत्र
  • अचानक वजन घटना
  • भूख कम लगना या थोड़ा खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना
  • पेट के ऊपरी हिस्से में या दाहिने कंधे के ब्लेड के आस-पास दर्द
  • पेट में सूजन या फूला हुआ महसूस होना
  • थकान या कमजोरी

ये बीमारियां भी लिवर कैंसर का कारण

  • हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस
  • फैटी लिवर

लिवर कैंसर और खराब लाइफस्टाइल

  • शराब-सिगरेट का सेवन
  • फास्टफूड का अधिक सेवन

लिवर कैंसर कब जानलेवा हो जाता है?

डॉ. शर्मा ने बताया, हर प्रकार का कैंसर घातक होता है और जानलेवा हो सकता है। कैंसर का स्टेज 4 जानलेवा ही होता है। स्टेज 4 के लिवर कैंसर की 5-वर्षीय जीवित रहने की दर है, जो औसतन लगभग 3% से 5% के बीच है। यहां तक कि इलाज के बाद 100 में से केवल 3-5 मरीज ही 5 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रह पाते हैं।

ये भी पढ़ें

Pre Heart Attacks Signs : 1 महीना पहले हार्ट अटैक के 3 लक्षण दिखते हैं, गुजरात के डॉक्टर ने कहा- लोग करते हैं इग्नोर

Also Read
View All

अगली खबर