स्वास्थ्य

Salim Khan Latest Health Update : हाई BP के कारण सलमान के पिता का ब्रेन हेमरेज, हाई ब्लड प्रेशर के खतरनाक लक्षण जानिए

Salim Khan Latest Health Update : प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर सलीम खान (90 वर्ष) मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। जहां डॉ. जलील पारकर उनका इलाज कर रहे हैं। जानिए दो दिन बार सलमान खान के पिता का हाल कैसा है। साथ ही डॉक्टर ने बताया है कि हाई ब्लड प्रेशर के किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
2 min read
Feb 19, 2026
Salim Khan Latest Health Update, Doctor Explain High BP Danger Symptoms, High Blood Pressure Chart, Salim Khan
सलीम खान और सलमान खान की फाइल फोटो | Photo - Salmankhan/Instagram

Salim Khan Latest Health Update : बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर सलीम खान (90 वर्ष) मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। जहां डॉ. जलील पारकर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर ने मीडिया को बताया है कि सलीम खान को आईसीयू (Salim Khan In ICU) में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम ने उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि हाई ब्ल्ड प्रेशर (High BP Danger Symptoms) के कारण ब्रेन हेमरेज हुआ। आइए, डॉ. हिमांशु गुप्ता से हाई ब्लड प्रेशर के खतरनाक लक्षण जानते हैं।

Salim Khan Today Health Update : सलीम खान हेल्थ अपडेट

सलीम खान अभी अस्पताल में भर्ती हैं। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति स्टेबल है और क्लोज ऑब्जर्वेशन किया जा रहा है। बता दें, सलमान खान, आयुष शर्मा सहित कई परिजन अस्पताल में ही हैं।

ब्लड प्रेशर की घर पर मॉनिटरिंग

डॉक्टर ने बताया कि जब आप घर पर अपना ब्लड प्रेशर मॉनिटर कर रहे हों, तो एक बार अधिक (हाई) रीडिंग आने पर तुरंत ना घबराएं या पैनिक ना हों। आप दूसरी बार अपना ब्लड प्रेशर जांच लें। अगर दोनों मेजरमेंट के रिजल्ट में अंतर है तो अपने हेल्थ केयर प्रोफेशनल से पता करें कि क्या कोई हेल्थ प्रॉब्लम है या आपके मॉनिटर में कोई प्रॉब्लम है।

High Blood Pressure Chart : हाइपरटेंसिव इमरजेंसी कब, चार्ट में समझें

इस बात को लेकर वो कहते हैं कि गंभीर हाइपरटेंशन तब समझें जब आपका ब्लड प्रेशर 180/120 mm Hg से अधिक है:

  • सीने में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • पीठ दर्द
  • सुन्न होना
  • कमजोरी
  • नजर में बदलाव
  • बोलने में दिक्कत

अगर उपरोक्त लक्षण दिखें तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आप देरी करते हैं तो आपको कई तरह की गंभीर समस्या हो सकती है।

Updated on:
19 Feb 2026 10:08 am
Published on:
19 Feb 2026 10:08 am