स्वास्थ्य

Sudden Death Police Constable: दौड़ते-दौड़ते पुलिस की अचानक मौत, रनिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट का कारण डॉक्टर से समझिए

Sudden Death Latest News : भारत में अचानक मौत का एक और नया मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश स्पेशल पुलिस जवान की मौत ट्रेनिंग के वक्त दौड़ते-दौड़ते हो गई। आनन-फानन में उसे एम्स (AIIMS, Mangalagiri) ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो चुकी है। आइए, डॉ. अमनदीप अग्रवाल से जानते हैं कि कार्डियक अरेस्ट के कारण समझते हैं।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - AP Police/Facebook

Sudden Death Latest News : भारत में अचानक मौत का एक और नया मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, आंध्र प्रदेश स्पेशल पुलिस जवान की मौत ट्रेनिंग के वक्त दौड़ते-दौड़ते हो गई। आनन-फानन में उसे एम्स (AIIMS, Mangalagiri) ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो चुकी है। आइए, डॉ. अमनदीप अग्रवाल से जानते हैं कि कार्डियक अरेस्ट के कारण (Cardiac Arrest Cause) क्या हैं और इसका शिकार फिट लोग भी कैसे हो जाते हैं।

मंगलवार को मंगलागिरी, विजयवाड़ा में स्पेशल पुलिस ट्रेनिंग चल रही थी। वेंकटेश्वर राव भी इस रूटीन ट्रेनिंग का हिस्सा थे। ये दौड़ 3.2 किमी की थी। दौड़ने के दौरान ही राव की स्थिति बिगड़ी और फिर अस्पताल जाते-जाते निधन हो गया।

ये भी पढ़ें

Army Officer Dies of Heart Attack : आर्मी के 22 वर्षीय कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत! समझिए युवा और फिट लोगों को क्यों हो रहा ऐसा?

Sudden Death Cardiac Arrest Case | अचानक मौत के मामले

  • 2021 में पश्चिम गोदावरी (आंध्र प्रदेश) में देगला भगवान प्रसाद (42) की मौत बैडमिंटन खेलते वक्त हुई थी।
  • इसी साल एक युवा आर्मी के जवान की मौत भी कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
  • भारतीय सिनेमा के फेमस एक्टर का निधन भी कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।

डॉ. अग्रवाल कहते हैं, अचानक मौत के मामले में इजाफा दिख रहा है। हालांकि, ये फिट लोगों को क्यों हो रहा है। इसका कारण और इलाज वैज्ञानिक खोज रहे हैं। पर, कुछ कारण हैं जिसकी वजह से कार्डियक अरेस्ट आता है।

Sudden Death Cardiac Arrest Cause | अचानक हो रही मौतों का कारण

वो इस बात को समझाते हुए कहते हैं, "साल 2007 में फुटबॉल टीम सेविला एफसी के 22 वर्षीय एंटोनियो पुएर्ता कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया से चल बसे थे। बाद में पता चला था कि उनको एरिथोमोजैनिक कार्डियोमायोपैथी बीमारी थी। इस कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ था।"

  • अगर आपको इस तरह की (उपोरक्त बताई गई) बीमारी है या परिवार में कभी थी तो कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।
  • दिल की बीमारी, हाई बीपी, हाई डायबिटीज आदि समस्या है तो भी दिक्कत हो सकती है।
  • धमनी में ब्लॉकेज आदि है तो भी दिक्कत हो सकती है।

समय पर जांच है जरूरी

अंदर छिपी उपरोक्त बीमारियों के कारण कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक का खतरा रहता है। आपको समय-समय पर कुछ जांच कराते रहना चाहिए। इसके अलावा परिवार में भी इन बीमारियों का इतिहास रहा है तो आपको और अधिक चौकन्ना रहना चाहिए। जांच, उपचार को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

Also Read
View All

अगली खबर