स्वास्थ्य

Swinging benefits : झूला झूलना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत के लिए फायदेमंद

Swinging benefits : झूला झूलने से सेहत को कई फायदे होते हैं। जमकर झूला झूलने से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की सेहत को फायदा पहुंचता है।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2021, 7:01 PM IST
Swinging benefits
Swinging benefits

वैसे तो सावन के महीने में जगह-जगह झूला झूलने का रिवाज है। इस महीने में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी झूला झूलने का लुफ्त उठाते हैं। क्योंकि हरियाली के बीच झूला झूलने का आनंद ही कुछ अलग होता है। अगर आप इस आनंद से दूर हैं। तो आप भी झूला जमकर झूला झूले।

आज हम आपको झूला झूलने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, झूला झूलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे शरीर की एक्सरसाइज होती है। झूलने वाला व्यक्ति पूरी ताकत के साथ आगे से लेकर पीछे तक जाता है। जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और व्यक्ति को इस दौरान शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है।

तनाव होता है दूर -

झूला झूलने से व्यक्ति के शरीर में प्रसन्नता आती है। वह अपने आप को खुश और तरोताजा महसूस करता है। अगर व्यक्ति तनाव में हैै। तो उसका तनाव भी दूर हो जाता है। इसलिए झूला झूलना बहुत तफायदेमंद है।

हैप्पी हार्मोन रिलीज -

जब कोई व्यक्ति का मूड ठीक नहीं होता है और वह अपने आप को अकेला या कमजोर महसूस करता है। तो वह झूला झूलने का लुफ्त उठाए। झूला झूलने की प्रक्रिया से व्यक्ति के शरीर में खुशी के हारमोंस रिलीजहोते हैं और उसका मूड सही होता है। इसलिए झूला झूलना बहुत फायदेमंद होता है। इस दौरान व्यक्ति का दिमाग भी एक ही जगह पर रहता है। क्योंकि वह झूला झूलने में आगे जाने से लेकर पीछे आने तक अपना दिमाग भी वहीं लगाकर रखता है।

मसल्स के लिए भी फायदेमंद-

झूला झूलने से हमारे शरीर के मसल्स भी गतिशील होते हैं। क्योंकि इसमें व्यक्ति आगे से लेकर पीछे तक तेज गति से जाता है और अपनी पूरी ताकत लगाता है। इसमें बैलेंस भी बनाकर रखना होता है। इससे मसल्स एक्टिव होते हैं। हाथों की ग्रिप भी मजबूत होती है। क्योंकि झूले को हाथों से अच्छी तरह से पकड़ना पड़ता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह