स्वास्थ्य

बैठते या उठते समय टेलबोन में होता है तेज दर्द? Tailbone Pain कम करने का 6 उपाय NHS और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें

Tailbone Pain Kam Kaise Karen: उठते-बैठते टेलबोन (रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से) में होने वाले दर्द से हैं परेशान? आइए एनएचएस और क्लीवलैंड क्लिनिक से समझते हैं इसके कारण और इसको खुद से कम करने के उपाय।
2 min read
Jun 24, 2026
How to Relieve Tailbone Pain,Tailbone Pain Home Remedies,Exercises for Coccyx Pain,
टेलबोन का दर्द कुछ ही हफ्तों में अपने आप ठीक हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Tailbone Pain Symptoms: आजकल की वर्क फ्रॉम होम या दिन भर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल में पीठ और कमर दर्द होना तो बहुत आम बात हो गई है। लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि जब आप कुर्सी पर बैठते हैं, या सोफे से खड़े होते हैं, तो बिल्कुल नीचे (कूल्हे के बीच वाली हड्डी में) एक बहुत तेज, चुभने वाला दर्द महसूस होता है?

अगर हां, तो इसे मामूली कमर दर्द समझकर मलहम लगाकर न छोड़ें। क्लीवलैंड क्लिनिक और एनएचएस के अनुसार, इसे मेडिकल की भाषा में कॉक्सीडायनिया (Coccydynia) यानी टेलबोन पेन (Tailbone Pain) कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या होते हैं? ये दर्द किन कारणों से होता है?

ये टेलबोन क्या है और दर्द क्यों होता है?

हमारी रीढ़ की हड्डी जहां नीचे जाकर खत्म होती है, वहां एक बहुत छोटी सी तिकोन आकार की हड्डी होती है। इसे ही टेलबोन या सरल भाषा में पूंछ वाली हड्डी कहते हैं। जब हम बहुत देर तक किसी सख्त या खराब कुर्सी पर गलत तरीके से (झुककर) बैठते हैं, तो हमारे शरीर का पूरा वजन उसी नन्हीं सी हड्डी पर आ जाता है। लगातार दबाव पड़ने से उस हड्डी के आसपास की नसों में सूजन आ जाती है, और फिर शुरू होता है वो असहनीय दर्द जो बैठने, उठने या पीछे की तरफ झुकने पर आपकी चीख निकाल देता है।

इस दर्द के मुख्य कारण क्या हैं?

  • एक जगह लगातार बैठे रहना।
  • गलत तरीके से बैठना।
  • अचानक गिर जाना।
  • बच्चे के जन्म के समय पेल्विक हिस्से पर बहुत दबाव।
  • बहुत ज्यादा वजन होना या बहुत कम होना।

टेलबोन (पूंछ की हड्डी) के दर्द को खुद कैसे कम करें?

यह दर्द कुछ ही हफ्तों में अपने आप ठीक हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह थोड़ा लंबा भी खिंच जाता है। इस दर्द को कम करने और जल्दी आराम पाने के लिए आप घर पर ही ये आसान उपाय कर सकते हैं;

  • जब भी बैठें, बिल्कुल सीधे बैठें।
  • खास तकिये का इस्तेमाल करें।
  • करवट लेकर सोएं।
  • दर्द वाली जगह पर बर्फ के कुछ टुकड़ों को या फ्रोजन मटर के पैकेट को एक तौलिये में लपेटकर 20 से 30 मिनट तक सेकें।
  • दर्द ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर की सलाह से दवा ले सकते हैं।
  • लंबे समय तक बैठने से बचें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
23 Jun 2026 06:09 pm
Published on:
24 Jun 2026 09:00 am