स्वास्थ्य

Healthy Diet : सेहतमंद रहने के लिए भोजन में नहीं कैलोरी में करें कटौती

Healthy Diet : कुछ लोग फिट रहने के लिए भोजन में कटौती करने लगते हैं। लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप सेहतमंद रहने के लिए भोजन नहीं बल्कि कैलोरी में कटौती करें।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 11:16 AM IST
Health Tips
Health Tips

आज के समय में हर कोई स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना चाहता है। इसके लिए कई लोग भोजन की मात्रा कम कर देते हैं। लेकिन इससे वह स्वस्थ रहने की अपेक्षा कमजोर होते चले जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप भोजन में कटौती नहीं करें। अगर करना ही है तो आपके Calories में कटौती करें। इससे आप सेहतमंद भी रहेंगे और शरीर भी कमजोर नहीं होगा।

दरअसल, वजन में कमी होना से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए विशेषज्ञों का भी मानना है कि एक पुरुष को 2000 से 3000 कैलोरी का भोजन करना चाहिए। वहीं महिलाओं को 1800 से 2400 कैलोरी का भोजन करना चाहिए। कई लोग वजन कम करने के चक्कर में डाइटिंग करने लगते हैं। जो ठीक नहीं है। आपको सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और कैलोरी कम करना चाहिए। इसके लिए आप यह उपाय कर सकते हैं।

इस तरह कम करें कैलोरी-

भोजन में कैलोरी कम करने के लिए आप विभिन्न उपाय अपना सकते हैं। आप वसा रहित खाना खाएंगे। तो आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं। इसलिए आप डबल रोटी या मैदे से बनी चीजें या रोटी खाने से बचें और चक्की या गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाएं। इसी के साथ सलाद में भी गाजर, मूली, प्याज, टमाटर, पालक का सेवन करें और जहां तक हो सके घर का ही खाना खाएं क्योंकि उसमें कैलोरी कम होती है।

इस प्रकार आप अपनी डाइट में कमी लाने की अपेक्षा अपनी कैलोरी में कमी लाएं। तो बेहतर रहेगा, यानी अगर आपको 1800 से 2400 कैलोरी लेना है। तो आप उतनी ही कैलोरी का भोजन करें। अतिरिक्त भोजन नहीं करें। इसके लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिए। जिससे आप अतिरिक्त भोजन की समस्या से बच जाएंगे। क्योंकि आपका पेट भरा रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें