स्वास्थ्य

Trump Health News : ट्रंप का जवाब- “मैंने 3 बार कराई जांच…”, इस बीमारी को लेकर उठ रहे सवाल, क्या है ये?

Trump Health News Update : अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिमेंशिया को लेकर तीन बार जांच कराए। ये बात उन्होंने खुद कही। क्या सच में ट्रंप को डिमेंशिया है? पढ़िए, उस रिपोर्ट को लेकर White House का जवाब क्या है।
2 min read
Mar 30, 2026
Trump Health News, Trump Health News Todat, Trump Health Test, Trump only president that ever took a cognitive test ,
डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो | Credit- instagram/trump

Trump Health News Update : अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। व्हाइट हाउस के पूर्व फिजिशियन डॉ. जोनाथन रेनर ने भी सुझाव दिया। वहीं, ट्रंप ने खुद गुरुवार को बयान दिया कि वो इस कड़े टेस्ट को 3 बार पार किए। इस टेस्ट को देने वाले वे पहले राष्ट्रपति (Trump MoCA Test) हैं। "भूलने वाली बीमारी" को लेकर ट्रंप पर सवाल उठ रहे हैं। आइए, इस जांच और बीमारी के बारे में जानते हैं।

"डिमेंशिया टेस्ट पास करने की डींगें मारना बंद करें ट्रंप"

व्हाइट हाउस के एक पूर्व चिकित्सक ने सुझाव दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप को उन संज्ञानात्मक परीक्षणों (cognitive tests) को पास करने के बारे में "डींगें मारना" बंद कर दें। बता दें, डॉ. जोनाथन रेनर, जो जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी के कार्डियोलॉजिस्ट थे।

ट्रंप ने मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट (MoCA) टेस्ट दिया

ट्रंप ने गुरुवार को कहा, "मैं इकलौता राष्ट्रपति हूं जिसने संज्ञानात्मक परीक्षण दिया। मैंने इसे तीन बार दिया। असल में बहुत से लोगों के लिए यह बहुत कठिन परीक्षा है। यह एक आसान सवाल से शुरू होता है, और जब तक आप बीच में पहुंचते हैं तो यह कठिन हो जाता है और अंत तक पहुंचते-पहुंचते, बहुत कम लोग उन सवालों के जवाब दे पाते हैं। वे बहुत कठिन हो जाते हैं, गणितीय समीकरण और कई चीजें आती हैं। मैंने इसे तीन बार दिया और तीनों बार मैंने इसमें टॉप किया।"

Fact Check : क्या डिमेंशिया से जूझ रहे हैं ट्रंप?

White House का जवाब : ट्रंप के डिमेंशिया पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने डेली बीस्ट (Daily Beast) पर हमला बोला और दावा किया कि "राष्ट्रपति ट्रंप की मानसिक तीक्ष्णता, बेजोड़ ऊर्जा और ऐतिहासिक सुलभता" बाइडन प्रशासन के बिल्कुल विपरीत है। बाइडन व्हाइट हाउस के विपरीत, राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पूरी टीम राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से पारदर्शी रही है।"

अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति

बता दें, ट्रंप जो अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति (79 वर्ष) बनने की राह पर हैं, उन्होंने अप्रैल 2025 में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपनी वार्षिक शारीरिक जांच के हिस्से के रूप में MoCA टेस्ट दिया था।

ट्रंप के शरीर पर रैशेज

डोनाल्ड ट्रंप के शरीर पर कई बार लाल चकते (रैशेज) दिखाई दिए जिसके बाद भी उनके हेल्थ को लेकर सवाल उठे थे। इसको लेकर भी व्हाइट हाउस ने कहा था कि वो किसी दवा के कारण ऐसा हुआ है।

Published on:
30 Mar 2026 10:15 am