हॉलीवुड

कैटी पेरी का हुआ था रेप, केशा ने लेडी गागा को किया था मैसेज!

केशा ने लेडी गागा को टेक्स्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि 'डॉक्टर ल्यूक ने कैटी पेरी का रेप किया है।

2 min read
Jun 20, 2018
Katy perry and Kesha

अमेरिकन सिंगर केशा रोज सेबर्ट और डॉक्टर ल्यूक के बीच चल रहे कानूनी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल इनके बीच चल रहे विवाद में कोर्ट में जमा दस्तावेज पब्लिक हुए हैं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि केशा ने लेडी गागा को टेक्स्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि 'डॉक्टर ल्यूक ने कैटी पेरी का रेप किया है।' बता दें कि कैटी पेरी का पूरा नाम कैथरिन एलिजाबेथ हडसन है। यह एक अमेरिकन सिंगर हैं।

मैसेज में नहीं लिखा था डॉक्टर ल्यूक का नाम:
यह मैसेज फरवरी 2016 में किया गया था। उस मैसेज में डॉक्टर ल्यूक का नाम नहीं लिखा था। मैसेज में लिखा गया था कि 'रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के साथ उसी ने रेप किया है जिसने मेरे साथ रेप किया है।'

ये भी पढ़ें

America के सर्वाधिक विवादित रैपर को किया गोलियों से छलनी, मौके पर ही मौत

ल्यूक पर झूठा आरोप: वकील
इस मामले में ल्यूक के वकील का कहना है कि ये आरोप झूठे हैं। उनके वकील ने 31 मई को जो दस्तावेज फाइल किए हैं, उनमें लिखा है कि 26 फरवरी 2016 को केशा ने लेडी गागा को टेक्स्ट मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने ल्यूक पर झूठा आरोप लगाते हुए लिखा था कि ल्यूक ने कैटी पेरी का भी रेप किया है इस बातचीत और केशा के प्रोत्साहन के बाद लेडी गागा ने प्रेस और सोशल मीडिया पर ल्यूक के खिलाफ नकारात्मकता फैलाई है।'

केशा और ल्यूक 2014 से फंसे कानूनी लड़ाई में:
डॉक्यूमेंट के पब्लिक होने के बाद डॉक्टर ल्यूक की लीगल टीम ने बयान जारी कर कहा कि 'केशा का टेक्स्ट आधारहीन और गैर-जिम्मेदाराना है।' साथ ही यह भी कहा कि पेरी ने खुद कहा है कि 'ल्यूक ने उनका रेप नहीं किया है।' बताते चलें कि केशा और ल्यूक 2014 से कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। केशा ने ल्यूक पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था।

ये भी पढ़ें

एक सुपरहीरो के कारण एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर के निर्देशकों को मिली जान से मारने की धमकियां
Published on:
20 Jun 2018 10:51 am
Also Read
View All