राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : आज का राशिफल : प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, इन 5 राशियों पर रहेगी महादेव की विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : आज 15 अप्रैल 2026 के राशिफल में प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि के शुभ संयोग से सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। मेष से मीन राशि तक जुड़ी भविष्यवाणी पढ़ें। पंडित मुकेश भारद्वाज का 15 अप्रैल 2026 का राशिफल। (Daily Rashifal in hindi)

3 min read
Apr 14, 2026
Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : आज 15 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत खास है, क्योंकि इस दिन प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ योग भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर माना जाता है। इस दिन की गई पूजा, व्रत और साधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, बाधाओं से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनते हैं। पंडित मुकेश भारद्वाज और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिव्य संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए आर्थिक उन्नति के संकेत हैं तो किसी के लिए रिश्तों में मधुरता बढ़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल… (Daily Rashifal in hindi)

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 15 अप्रैल 2026: त्रयोदशी तिथि, प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि, राहुकाल व शुभ मुहूर्त

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाने के भरपूर प्रयास के बाद भी वांछित परिणाम मिलना मुश्किल रहेगा। खर्चो पर लगाम लगाने में कठिनाई अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में बढ़ी हुई अपेक्षाएं भी पूरी होगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

कलात्मक अभिरुचियों के प्रति कार्य करने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नए व्यक्तियों के आगमन की संभावना बन रही है। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा।
शुभ रंग : महरून
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

एक साथ कई कार्यो पर ध्यान देने के कारण कार्य की गुणवत्ता में गिरावट महसूस करेगें। सरकारी नियमों की पालना विशेष रूप से करनी होगी। इससे भविष्य के तनाव कम होंगे। भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

भाई बहनों से संबंधों में लगातार बदलाव रहने की संभावना है। अधिकारों को लेकर के बातचीत को तनावपूर्ण होने से रोकने के लिए त्याग और धैर्य दिखाना होगा। व्यापार में अस्थिरता की स्थिति बनी रह सकती है।
शुभ रंग : सफेद
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

बैंकिंग या अर्थ के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को जोखिम लेने से बचना होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्य करने लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। पेरेंट्स के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

कार्यों के परिणाम पक्ष में रहेंगे। कार्य स्थल पर प्रभावशीलता बढ़ेगी। दूरदर्शिता से किए गए कार्यों के लिए उच्च अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्य सूचना मिलेगी।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

तकनीकी दक्षता से कार्यों की गति मे सुधार होगा। व्यवसायिक गतिविधियों में पहले से तय सौदों में कठिनाई अनुभव करेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी की सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रसन्नता अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

पारिवारिक जीवन में दूसरों के हस्तक्षेप के कारण तनाव महसूस करेगें। कार्य स्थल पर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा के कारण पूरा माहौल बदला हुआ मिल सकता है। विदेश शिक्षा से जुड़े मामलों में नई संभावनाएं बनेगी।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े प्रोग्राम में जुड़ने के अवसर बनेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर बातचीत अधूरी रहेगी। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से कार्यों की गति धीमी रह सकती है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

आकस्मिक लाभ मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संतान के साथ वार्तालाप सुखद रहने की संभावना। जीवनसाथी का व्यवहार बदलाव हुआ है महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों से आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
शुभ रंग : लाईट ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

परिवार में अपनी सुविधाओं के लिए सभी का समर्थन पाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। राजनीति से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आनें के साथ लोगों के बीच समर्थन बढ़ेगा। भावनात्मक रिश्तों के साथ वार्ता में माधुर्य का भाव बढ़ेगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

प्रगतिशाली दिन रह सकता है। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया तो अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। व्यावसायिक तौर पर यात्रा सफल रहेगी।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 8

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Vaishakh Amavasya 2026 Date and Time : वैशाख अमावस्या 2026 कब है? सही व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त, स्नान-दान और पितृ तर्पण का समय
Also Read
View All