
Daily Horoscope Thursday: ग्रह गोचर का सभी राशियों पर असर पड़ता है। 19 मार्च को शुक्र अस्त, और इसके पहले बुध अस्त, मीन राशि में शुक्र गोचर का सभी राशियों पर असर पड़ रहा है।
ज्योतिषियों के अनुसार इन घटनाओं से कुछ राशियों का भाग्योदय तो कुछ को परेशानी होगी। गुरुवार दैनिक राशिफल में आइये जानते हैं 20 मार्च को मेष से मीन तक के लोगों की कैसी रहेगी आमदनी, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन (Aaj Ka Rashifal 20 March 2025)
आज का राशिफल मेष राशि 20 मार्च के अनुसार गुरुवार को मेष राशि वालों के बने काम बिगड़ सकते हैं, जल्दबाजी ना करें। आज परिजनों से कहासुनी हो सकती है। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। नौकरी में सहकर्मियों द्वारा आपका विरोध किया जाएगा, धैर्य रखें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 20 मार्च के अनुसार गुरुवार को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे, घर परिवार की चिंता रहेगी। खराब लोग हानि पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। यात्रा संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि 20 मार्च के अनुसार गुरुवार को भूमि भवन से संबंधित कोई बड़ा कार्य हो सकता है, उन्नति के मार्ग को प्रशस्त होंगे। रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा, व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आलस्य की अधिकता रहेगी।
दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, परिजनों के साथ मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुख शांति से बीतेगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि 20 मार्च के अनुसार गुरुवार को कार्य की अधिकता से थकान रहेगी, परिजनों द्वारा किसी अप्रिय समाचार को प्राप्त करेंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें, दूसरों के भरोसे काम न करें। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि 20 मार्च के अनुसार गुरुवार को सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा, नौकरी में मेहनत का फल मिलने से प्रसन्नता होगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे, राजनीति में सफलता मिलने के योग हैं।
गुरुवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 20 मार्च को आपकी सफलता से परिजन प्रसन्न रहेंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा, शासन प्रशासन से मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि 20 मार्च के अनुसार लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जोखिम जमानत के कार्य बिल्कुल न करें।
ये भी पढ़ेंः
गुरुवार राशिफल धनु राशि 20 मार्च के अनुसार जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा, भेंट और उपहार की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य अनुकूल रहेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मकर राशिफल 20 मार्च गुरुवार के अनुसार अपनी कीमती वस्तु में संभाल कर रखें, आगामी योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें। जीवन का अनुभव आगे बढ़ने में सहायक होगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, सामाजिक मान बढ़ेगा।
कुंभ राशिफल 20 मार्च के अनुसार गुरुवार को समय रहते जरूरी काम पूरे करें। इस दिन फंसी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी, किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। व्यापार वृद्धि होगी, साझेदारी में मनमुटाव होगा।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशिफल 20 मार्च के अनुसार कानूनी सहयोग मिलने से कार्य होंगे, रूके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर परिवार में पूछपरख बढ़ेगी, भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।