राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 April : आज का राशिफल 27 अप्रैल 2026: मोहिनी एकादशी पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Mohini Ekadashi Horoscope Today : आज का राशिफल 27 अप्रैल 2026 (सोमवार): मोहिनी एकादशी, ध्रुव योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।

3 min read
Apr 27, 2026
Aaj Ka Rashifal 27 April 2026 : राशिफल 27 अप्रैल: जानें आज का लकी नंबर और शुभ रंग

Aaj Ka Rashifal 27 April 2026 : आज का राशिफल 27 अप्रैल 2026: सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज मोहिनी एकादशी व्रत, ध्रुव योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाओं का संकेत देता है। आज किए गए कार्य, यदि शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल और दिशा शूल को ध्यान में रखकर किए जाएं, तो सफलता की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 26 April to 2 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का भविष्यफल

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय आपके पक्ष में बना हुआ है। आलस्य और प्रमाद में समय गंवाने से बचना होगा। प्रशासनिक अधिकार बढ़ने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 9

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

कई तरह की जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने के प्रयास में आप व्यस्त और तनावग्रस्त रह सकते हैं। भावनात्मक रिश्तों को मजबूत करने के लिए सकारात्मक पहल होगी। मित्रों से मुलाकात तनाव में राहत देगी।
शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 6

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध हों या कार्यस्थल, आज साहस के साथ अपनी बात कहने का दिन है। सामाजिक गतिविधियों में बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है।
शुभ रंग: स्लेटी
लकी नंबर: 7

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

कठोर शब्दों या व्यवहार से दूसरों को आहत करने से बचना होगा। पूर्वानुमान सही होने से अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भूमि और भवन संबंधी विवादों में धैर्य रखने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
लकी नंबर: 2

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

कार्यों की तीव्र गति और निर्णयों में दृढ़ता से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके नेतृत्व से दूसरे लोग भी जुड़ना चाहेंगे। वाणी के अतिरेक से बचना होगा। पूर्व निर्धारित विषयों पर ही बोलना आपको समस्याओं से बचाएगा।
शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 3

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

आज व्यवहार कुशलता दिखानी होगी। दूसरों की लापरवाही आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। मनोरंजन और विलासिता के अवसर मिलने की संभावना रहेगी। खान-पान में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: मयूर नीला
लकी नंबर: 4

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

संसाधनों की वृद्धि पर धन खर्च होगा। अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। पुराने लेन-देन से रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। वस्त्र और आभूषण उद्योग से जुड़े लोग सावधानी से कार्य करें।
शुभ रंग: चमकीला सफेद
लकी नंबर: 9

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीद और ऊर्जा से भरा हुआ है। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। दूसरों की आलोचना और उनके कार्यों में दखल देकर अपनी शक्ति नष्ट करने से बचें। साक्षात्कार (Interview) में सफलता की प्रबल संभावना है।शुभ रंग: गहरा लाल
लकी नंबर: 7

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

मिलजुल कर कार्य करने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। भाई-बहनों से बातचीत में सकारात्मक रहें, तो पुराने मुद्दे हल होंगे। भाग्य की सहायता से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: क्रीम
लकी नंबर: 4

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

कार्य में निरंतर परिश्रम के कारण थकान महसूस करेंगे। उचित परिणाम प्राप्त करने के लिए धैर्य दिखाना होगा। भावनात्मक संबंधों में सहयोग मिलेगा। मशीनरी और तकनीक से जुड़े कार्यों में धन लाभ की अच्छी संभावना है।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 6

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

भावनात्मक रिश्ते सुधरेंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त लाभ कमाने के अवसर बनेंगे। उच्च अधिकारियों का आप पर विश्वास बढ़ेगा। कुटिल लोगों से सावधान रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: आसमानी नीला
लकी नंबर: 2

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rash

स्थितियों पर पकड़ मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। विरोधी मौके का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। उच्च अधिकारियों से वार्तालाप तनावपूर्ण हो सकती है। व्यापार में नए समझौते करने में जल्दबाजी न दिखाएं।
शुभ रंग: सुनहरा हरा
लकी नंबर: 8

ये भी पढ़ें

Shani Kharab Hone Ke Sanket : कुंडली में शनि शुभ या अशुभ? बिना कुंडली देखे ऐसे पहचानें + असरदार उपाय
Also Read
View All