राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025 : शरद पूर्णिमा का महायोग : 6 अक्टूबर को इन 5 राशियों पर हो सकती है महालक्ष्मी की विशेष कृपा, खुलेंगे धन-प्रगति के द्वार

Aaj Ka Rashifal : 6 अक्टूबर 2025 शरद पूर्णिमा राशिफल – मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ, प्रगति और शुभ समाचार का दिन। सभी राशियों का आज का राशिफल पढ़ें।

3 min read
Oct 06, 2025
Sharad Purnima 2025 Horoscope: 6 October Rashifal : (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)v

Sharad Purnima 2025 Horoscope: 6 October Rashifal : आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025 शरद पूर्णिमा का दिन मां महालक्ष्मी की कृपा से धन -लाभ और प्रगति का मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन तुला के लिए नए निवेश की योजना बनाने और कर्क के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाला है। वहीं, कन्या के लिए पूर्व में किए गए निवेश लाभप्रद होंगे, लेकिन वृश्चिक और मकर को फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। धनु राशि के लिए यह दिन शुभ समाचार और नए व्यवसाय की शुरुआत का योग बना रहा है, जबकि वृषभ के लिए यह सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक कार्यों में मन लगने का दिन है। कुंभ राशि के जातक संबंधों में मधुरता और ख्याति प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें

Aaj ka Tarot Rashifal, 6 October 2025 : मेष से मीन तक सभी राशियों का टैरो राशिफल जानें – स्वास्थ्य, धन, करियर और रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा

मेष (Aries) मर्यादा और संयम

परिवार के भीतर आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं। आपका अमर्यादित व्यवहार आपके रिश्तों को कमज़ोर कर सकता है। ज़रूरी कार्यों को पूरा होने में थोड़ी विलंब हो सकती है, धैर्य बनाए रखें।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: नारंगी

वृषभ (Taurus) सकारात्मक ऊर्जा का दिन

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तबादले के योग बन रहे हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। न्याय पक्ष आपके लिए उत्तम रहेगा।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: क्रीम

मिथुन (Gemini) सतर्कता और धैर्य की आवश्यकता

कार्यस्थल पर मतभिन्नता होने के कारण आपके कार्य बाधित हो सकते हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर और सावधानी से करें। व्यापार विस्तार के लिए परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा

कर्क (Cancer) खुशियां और प्रगति

आपके रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का साथ और समय दोनों मिलेगा, जिससे संबंध मधुर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी प्रियजन से भेंट या उपहार प्राप्त हो सकता है।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo) आत्म-सुधार और नियंत्रण

आज आपको अपने व्यवहार को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में बड़ों की बातों को महत्व दें। आर्थिक मामलों में सजग रहें, लापरवाही से बचें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा पीला

कन्या (Virgo) निवेश और साझेदारी पर विचार

मनोरंजन के साधनों पर खर्च हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। संतान द्वारा किए गए किसी कार्य से आपको चिंता हो सकती है।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: समुद्री हरा

तुला (Libra) नया निवेश और खरीदी

आप आर्थिक निवेश की नई योजना बना सकते हैं। किसी बहुमूल्य चीज़ को खरीदने की रूपरेखा भी बन सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: आसमानी नीला

वृश्चिक (Scorpio) वाणी पर संयम रखें

आज किसी की भी निंदा न करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दूसरों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मामूली चोट लगने की संभावना है, सावधानी बरतें।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: गहरा लाल

धनु (Sagittarius) शुभ समाचार और नई शुरुआत

नए व्यवसाय की योजना बनेगी और वह फलीभूत होगी। आपको किसी सदग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

मकर (Capricorn) उत्तम स्थिति पर खर्च का तनाव

आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से तनाव हो सकता है। आप परिवार के बारे में सोचते रहेंगे कि "परिवार जन आपको कब समझेंगे"। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: गहरा नीला

कुंभ (Aquarius) संबंधों में मधुरता और ख्याति

लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट मधुर संबंध में परिवर्तित होगी। शासन-प्रशासन से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए शुभ हो सकता है।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: जामुनी

मीन (Pisces) लक्ष्य की ओर प्रयास

समय रहते ज़रूरी कार्य पूरे करें। आलस्य त्याग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करें। आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। न्याय पक्ष आज आपके लिए मध्यम रहेगा।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: सुनहला

ज्योतिष पं. चंदन श्याम नारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Sharad Purnima Upay : शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय, धन-समृद्धि से भर सकती है तिजोरी

Also Read
View All

अगली खबर