राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal: सिंह राशि के लिए मंगलमय मंगलवार, जानें 24 फरवरी के टैरो राशिफल में किन-किन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

Aaj Ka Tarot Rashifal 24 February 2026: मंगलवार का दिन ऊर्जा, साहस और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कहीं आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं तो कहीं धैर्य और संयम की परीक्षा होगी। आइए जानते हैं 24 फरवरी का विस्तृत टैरो राशिफल।

3 min read
Feb 23, 2026
12 Zodiac Signs Tarot Reading in Hindi |फोटो सोर्स- Freepik

Aaj Ka Tarot Rashifal 24 February 2026: 24 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आ रहा है। एक ओर जहां सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है, वहीं अन्य राशियों के लिए भी टैरो कार्ड्स नए अवसरों और सावधानियों का संदेश दे रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन से होलाष्टक की शुरुआत भी मानी जा रही है, ऐसे में ग्रहों और ऊर्जा का प्रभाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 24 फरवरी का दिन क्या खास संकेत दे रहा है और किन-किन राशियों पर किस्मत मेहरबान रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: मेष को जॉब ऑफर, कर्क रहें अलर्ट…22-28 फरवरी का सप्ताह किसके लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क?

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Rashifal 2026)

आज अनावश्यक भागदौड़ से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन थोड़ा विचलित हो सकता है, इसलिए ध्यान और सकारात्मक सोच का सहारा लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दिखावे से दूरी बनाए रखें, सादगी ही आपकी ताकत बनेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Rashifal 2026)

आर्थिक मामलों में आज वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति होगी। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Rashifal 2026)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे तो कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, लेकिन आपकी सक्रियता और समझदारी ही सफलता दिलाएगी।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Rashifal 2026)

आज आपके विचार स्पष्ट रहेंगे और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। हालांकि स्वभाव में थोड़ा आक्रामकपन आ सकता है, जिसे संतुलित रखना जरूरी है। कार्यस्थल और परिवार दोनों जगह आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Rashifal 2026)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। मनोबल ऊंचा रहेगा और अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Rashifal 2026)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आपके पराक्रम और मेहनत से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Rashifal 2026)

परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। अपने जीवन को और अधिक रोचक और सकारात्मक बनाने की कोशिश करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Rashifal 2026)

आज आपको अपने क्रोध और ईर्ष्या पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। संतान से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है, संयम से काम लें।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Rashifal 2026)

आज ऐसे कार्यों से दूरी बनाएं जो आपको मानसिक रूप से बोझिल करें। किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। करीबी सहयोगी से मतभेद की संभावना है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Rashifal 2026)

यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा में रुचि बढ़ेगी। समय प्रबंधन पर ध्यान देना आवश्यक है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Rashifal 2026)

लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। परिचितों के साथ आर्थिक व्यवहार भविष्य में संबंधों को प्रभावित कर सकता है। मकान या वाहन पर खर्च के संकेत हैं। सोच-समझकर निर्णय लें।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Rashifal 2026)

व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता रखें। लेन-देन में पारदर्शिता जरूरी है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से अटके कार्य पूरे होंगे। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 22 To 28 February: तुला, वृश्चिक से मीन तक, जानिए किसकी किस्मत खेलेगी नया खेल, किसे मिलेगा गोल्डन चांस?

Also Read
View All

अगली खबर