
Saptahik Tarot Rashifal 2026: 22 से 28 फरवरी 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Saptahik Tarot Rashifal 22 To 28 February: 22 से 28 फरवरी का सप्ताह तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कई अहम संकेत लेकर आया है। किसी के लिए यह समय नए अवसर और गोल्डन चांस का द्वार खोल सकता है, तो किसी को चुनौतियों के बीच धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी।टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह कार्ड्स की ऊर्जा खास संदेश दे रही है। आइए जानते हैं कि इन छह राशियों के लिए आने वाले दिनों में किस्मत क्या नया मोड़ लेने वाली है और किन बातों पर विशेष ध्यान देना होगा।
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुद को व्यवस्थित करने का है। आपकी दिनचर्या में थोड़ी ढीलापन आ गया है, जिसे सुधारना जरूरी होगा। खानपान और नींद का खास ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।काम की योजनाएं उम्मीद के अनुसार पूरी न होने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह जल्दबाजी की जगह धैर्य अपनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मानसिक शांति और सीख देने वाला रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर गहराई से विचार करेंगे। दूसरों के कहने पर निर्णय लेने से बचें।व्यापार से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो शुभ फल दे सकती है।
धनु राशि के लिए यह सप्ताह मानसिक उलझनों से बाहर निकलने का समय है। पिछले कुछ दिनों से चल रही चिंता में राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा।सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भावनात्मक हो सकती है, लेकिन अनुभव से सीख लेकर आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। यह समय आपको नई दिशा दिखा सकता है।
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुख और स्थिरता लेकर आएगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। करियर और आर्थिक उन्नति के स्पष्ट संकेत।
कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। परिस्थितियों को थोड़ा समय दें।करियर में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपनी बुद्धिमत्ता का सही उपयोग करें, सफलता आपके कदम चूम सकती है।
मीन राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चिड़चिड़ाहट भरी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद से समाधान निकल आएगा। सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी।
Updated on:
23 Feb 2026 11:51 am
Published on:
21 Feb 2026 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
