
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को साल के सबसे शुभ और अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है, जब बिना विशेष मुहूर्त देखे भी खरीदारी करना फलदायी माना जाता है। इस साल 19 अप्रैल 2026 को पड़ने वाली अक्षय तृतीया वाहन खरीदने के लिए खास अवसर लेकर आ रही है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई गाड़ी सुख, समृद्धि और लंबे समय तक शुभ फल देती है। ज्योतिष के अनुसार अगर इस दिन राशि के हिसाब से वाहन का रंग चुना जाए, तो किस्मत और भी तेजी से चमक सकती है। ऐसे में वाहन खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त और सही कलर का चयन करना बेहद जरूरी हो जाता है।
मेष राशि
मंगल के प्रभाव से लाल या महरून रंग ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
वृषभ राशि
शुक्र के कारण सफेद या सिल्वर रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक है।
मिथुन राशि
हरे, क्रीम या ग्रे रंग आपके जीवन में संतुलन और विकास लाते हैं।
कर्क राशि
चंद्रमा के प्रभाव से सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग मानसिक शांति देते हैं।
सिंह राशि
सूर्य के प्रभाव से लाल, केसरिया या चॉकलेटी रंग सफलता का संकेत देते हैं।
कन्या राशि
हरे, सफेद या स्लेटी रंग आपके लिए स्थिरता और सकारात्मकता लाते हैं।
तुला राशि
सफेद और सिल्वर रंग जीवन में संतुलन और आकर्षण बढ़ाते हैं।
वृश्चिक राशि
लाल या महरून रंग आपके साहस और दृढ़ता को मजबूत करता है।
धनु राशि
पीला, क्रीम या सफेद रंग आपके लिए भाग्यवर्धक माना गया है।
मकर राशि
काला, नीला या भूरा रंग स्थिरता और सफलता का संकेत देता है।
कुंभ राशि
नीला, काला या जामुनी रंग आपके लिए लाभकारी साबित होता है।
मीन राशि
पीला, सफेद या क्रीम रंग शांति और सौभाग्य को बढ़ावा देता है।
20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे हैं। सुबह 5:51 से अमृत काल की शुरुआत होती है, जो 7:28 तक रहेगा। इसके बाद त्रिपुष्कर योग और शुभ मुहूर्त का समय भी बेहद अनुकूल है। दोपहर में अभिजित मुहूर्त (11:55 से 12:46) विशेष फलदायी रहेगा। वहीं शाम के समय लाभ और अमृत काल भी वाहन खरीदने के लिए उत्तम अवसर प्रदान करते हैं।