
हाल ही में सामने आई सूर्य के एक हिस्से की टूटकर अलग होने की घटना ने वैज्ञानिकों को हैरान करके रख दिया है। 2023 में हुई इस घटना को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल बुल्गारिया के भविष्य वक्ता बाबा वेंगा को दुनियाभर में उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। इसीलिए उन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। दरअसल, बाबा वेंगा द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अपनी मृत्यु (1996) तक काफी प्रसिद्ध हुईं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणी का हाल बताकर गई हैं। अब बात चाहे अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 के हमले की हो, डोनाल्ड ट्रम्प के पीएम बनने तक की उनकी भविष्यवाणी सच हो चुकी हैं। हालांकि बाबा वेंगा ने आधिकारिक तौर पर अपनी भविष्यवाणियों को रिकॉर्ड नहीं किया था, इसलिए इस बात पर आज भी बहस होती है कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा था। इस लेख में आप जानेंगे बाबा वैंगा द्वारा की गई 2023 की कुछ खास भविष्यवाणियां जो अब लोगों को डरा रही हैं। लेकिन ये कितनी सही साबित होती हैं, ये तो वक्त ही बताएगा....
विनाशकारी सौर तूफान
2023 के लिए बाबा वेंगा की सबसे चिंताजनक और बेहद भयानक भविष्यवाणियों में से एक है सौर तूफान की भविष्यवाणी। बाबा वेंगा के मुताबिक 2023 में सौर तूफान आएंगे जो एक बड़े विनाश का कारण बन सकता है। इस दौरान सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के विस्फोट से निकले खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे। ये रेडिएशन अरबों परमाणु बमों जितना विनाशकारी हो सकता है।
पृथ्वी पर पहुंचेंगे एलियंस
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर गौर किया जाए, तो 2023 में एलियंस पृथ्वी पर आ सकते हैं। दुनिया अंधेरे में ढक जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि यदि एलियंस पृथ्वी पर आते हैं, तो लाखों लोगों की मौत का कारण बन सकते हैं।
पृथ्वी बदल सकती है धूरी
2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के मुताबिक सूर्य के चारों ओर घूमने वाली पृथ्वी इस साल में अपना रास्ता बदल सकती है। दरअसल, इस तरह के बदलाव कई हजारों वर्षों में एक बार पृथ्वी पर होते हैं। पृथ्वी की कक्षा में जरा से बदलाव का प्रभाव गंभीर रूप ले सकता है।
प्रयोगशाला में जन्म लेंगे शिशु
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को माने जाएं, तो 2023 में इंसानों के बच्चे प्रयोगशालाओं में विकसित होने लगेंगे। साइंस में हो रही लगातार प्रगति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि लैब में शिशुओं के पैदा होने की अवधारणा वर्तमान में सही साबित हो सकती है।
बायो वेपन का परीक्षण
बाबा वेंगा ने 2023 की अपनी भविष्यवाणी में यह भी कहा है कि एक बड़ा देश इंसानों पर बायोवेपन परीक्षण कर सकता है। इस परीक्षण से हजारों की संख्या में इंसान मौत की नींद सो सकते हैं।