Mercury Transit April 2026: अप्रैल 2026 में बुध का मीन राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। यह गोचर 11 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
Budh Gochar April 2026: अप्रैल 2026 में ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल बदलते हुए 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है। 30 अप्रैल तक रहने वाला यह गोचर खासतौर पर 7 राशियों पर नकारात्मक असर डाल सकता है, जिससे करियर में रुकावटें, आमदनी में उतार-चढ़ाव और सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान मानसिक तनाव, गलत फैसले और फिजूलखर्ची भी बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में इन राशियों के लोगों को सतर्क रहकर हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी।
इस समय मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी भी तरह का वादा या निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें।
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपनी बात साफ और सीधे तरीके से रखें। बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें।
कर्क राशि वालों के लिए यह समय सीखने और आगे बढ़ने का है। शिक्षा और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ऑफिस में वरिष्ठों के साथ संबंधों में तनाव संभव है। गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है।
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देना होगा। उधार देने से बचें और जोखिम भरे निवेश बिल्कुल न करें। पारिवारिक रिश्तों, खासकर ससुराल पक्ष के साथ मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में नुकसान और योजनाओं में रुकावट आ सकती है। साझेदारी में स्पष्टता न होने से विवाद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
तुला राशि वालों के लिए काम का दबाव बढ़ सकता है। ऑफिस में भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। अनुशासन और योजना से ही आप इस समय को संभाल पाएंगे।
धनु राशि के लोगों को पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना होगा। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। घर में विवाद से दूरी बनाकर रखें।