Budh Uday 2026: बुध ग्रह उदित होता है, तो इसे बुद्धि, संवाद और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव का संकेत माना जाता है। इस बार बुध का उदय तीन राशियों मेष, तुला और कुंभ के लिए विशेष मायने रखता है। आइए जानते हैं कि इन राशियों के जातकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
Budh Uday in Kumbh: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का उदय और अस्त होना विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका उदय कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। खासतौर पर कुछ राशियों के करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुध के इस उदय का सबसे अधिक लाभ किन राशियों को मिलने की संभावना है।
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का उदय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान गोचर कुंडली के लाभ भाव में बुध की स्थिति बनने से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है।करियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कार्यस्थल पर काम की सराहना मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को कोई महत्वपूर्ण डील या प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
तुला राशि के लिए भी बुध का उदय अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस समय किस्मत का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है। करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है।नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पहले से बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं और बचत करने के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का उदय मिला-जुला प्रभाव दे सकता है। बुध का प्रभाव आपकी सोच और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा।निवेश से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना बन सकती है, खासकर शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकते हैं। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान कुछ जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति संतुलित रहने की संभावना है।