राशिफल

Holi 2026: रंगों के त्योहार पर ग्रहों का खेल! राहु-केतु का असर और बृहस्पति की वक्री दृष्टि से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Holi Kab Hai 2026 Hindi: 4 मार्च 2026 की होली इस बार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि ग्रहों के खास संयोग का पर्व बन रही है।राहु-केतु, बृहस्पति और बुध की वक्री चाल तीन राशियों के लिए धन, भाग्य और सफलता के संकेत दे रही है।
2 min read
Feb 21, 2026
Holi 2026 Fortune Prediction, Holi 2026 Grahon Ki Ulti Chal, Holi 2026 Lakshmi Kripa Rashi,
Holi 2026 Career and Money Horoscope|फोटो सोर्स - Chatgpt

Holi kab hai 2026, Lucky Zodiac Signs:होली सिर्फ रंगों और खुशियों का पर्व नहीं है, बल्कि इस बार 4 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली होली ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास मानी जा रही है। पंचांग के अनुसार इस दिन कई प्रमुख ग्रह असामान्य चाल में रहेंगे। राहु-केतु की स्थिति पहले से ही प्रभावशाली है, देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में हैं और 26 फरवरी से बुध भी अपनी चाल बदल चुके होंगे। ऐसे में चार बड़े ग्रहों की यह विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकती है।आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए यह होली शुभ संकेत लेकर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini)

Gemini Lucky in Holi 2026|फोटो सोर्स - Freepik

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और करियर में नई दिशा मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित होगी।आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कर्ज या पुराने वित्तीय दबाव से राहत मिल सकती है। वाहन या घर खरीदने का योग भी बन रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और संतान से जुड़ी योजनाएं आकार ले सकती हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि (Libra)

Libra Lucky Zodiac Holi 2026|फोटो सोर्स - Freepik

तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या आय में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी कार्यशैली और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज या स्वीकृति का इंतजार खत्म होने की संभावना है। निजी जीवन में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री सुखद बदलाव ला सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

Capricorn Lucky Sign Holi 2026|फोटो सोर्स - Freepik

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय लोगों से जुड़ने और नेटवर्क मजबूत करने का है। कोई खास संपर्क करियर में मददगार साबित हो सकता है।आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। नए अवसरों को पहचानने और उन्हें अपनाने का यह सही समय है।

Updated on:
21 Feb 2026 11:15 am
Published on:
21 Feb 2026 10:13 am