राशिफल

Monthly Tarot Reading April 2026: टैरो मासिक राशिफल, वृषभ-कर्क के लिए तरक्की के योग, मिथुन में उलझन के संकेत

Monthly Tarot Reading April 2026:अप्रैल 2026 का महीना कई राशियों के लिए नए अवसर, बदलाव और आत्मविकास लेकर आ रहा है। टैरो संकेत देते हैं कि यह समय कुछ लोगों के लिए सफलता और प्रगति का होगा, तो कुछ के लिए सीख और आत्मचिंतन का। आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।

2 min read
Mar 30, 2026
Tarot Horoscope April 2026: मेष-वृषभ को नए मौके, कन्या को आत्मचिंतन की जरूरत|Patrika

Monthly Tarot Horoscope April 2026: टैरो मासिक राशिफल अप्रैल 2026, यह महीना ग्रहों की बदलती चाल और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। अप्रैल में सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं, मंगल का मीन राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए नए फैसलों और बदलाव का समय लेकर आएगा। इसके अलावा, बुध पहले मीन और फिर मेष राशि में गोचर कर संचार और करियर से जुड़े मामलों को प्रभावित करेंगे। ऐसे में टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानते हैं मेष से लेकर कन्या राशि तक का मासिक राशिफल।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 29 March To 4 April 2026: इस सप्ताह मिथुन-कर्क को सतर्क रहने की जरूरत, वृषभ-सिंह के लिए सफलता के मजबूत योग

मेष मासिक टैरो राशिफल (Aries Monthly Tarot Card Readings)

अप्रैल का महीना आपके करियर के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। नई संभावनाएं और मौके आपके सामने आएंगे, जिन्हें पहचानकर आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा। साहस और आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं।लव लाइफ में नई शुरुआत के संकेत हैं, वहीं परिवार का माहौल भी सुखद बना रहेगा खासकर महीने के मध्य के बाद।

वृषभ मासिक टैरो राशिफल (Taurus Monthly Tarot Card Readings)

इस महीने आपके लिए अनुशासन और परंपराओं का पालन करना सफलता की कुंजी बनेगा। काम को व्यवस्थित ढंग से करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु का मार्गदर्शन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।रिश्तों में स्थिरता आएगी और विवाह के योग भी बन सकते हैं। साथ ही, आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

मिथुन मासिक टैरो राशिफल (Gemini Monthly Tarot Card Readings)

अप्रैल आपके लिए मेहनत और धैर्य का महीना है। चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपकी लगन आपको आगे बढ़ाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होगी।लव लाइफ में थोड़ी उलझन रह सकती है, इसलिए साफ और खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा।

कर्क मासिक टैरो राशिफल (Cancer Monthly Tarot Card Readings)

इस महीने आपको खुद को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। जीवन में कुछ बदलाव संभव हैं, जो शुरुआत में कठिन लग सकते हैं लेकिन आगे चलकर फायदेमंद होंगे।करियर में नए अवसर मिलेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहेगी। सही समय का इंतजार करें, अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे।

सिंह मासिक टैरो राशिफल (Leo Monthly Tarot Card Readings)

सिंह राशि वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है। करियर, शिक्षा और निजी जीवन में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आर्थिक लाभ मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास और खुशी दोनों बढ़ेंगे।

कन्या मासिक टैरो राशिफल (Virgo Monthly Tarot Card Readings)

अप्रैल आपके लिए आत्मचिंतन और खुद को समझने का समय है। किसी भी बड़े फैसले से पहले गहराई से सोच-विचार करें। यह समय खुद को समय देने और अपने भीतर झांकने का है।अकेले बिताया गया समय आपको कई महत्वपूर्ण उत्तर दे सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 29 March To 4 April 2026: तुला-वृश्चिक को मिलेंगे नए मौके, मकर-कुंभ रहें संभलकर, मीन के लिए खुशियों भरा सप्ताह

Also Read
View All

अगली खबर