राशिफल

Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल : 26 अप्रैल से 2 मई तक इन राशियों को होगा बड़ा फायदा

Weekly Horoscope-April–May 2026 : जानिए 26 अप्रैल से 2 मई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों के लिए के लिए यह नया सप्ताह क्या लेकर आ रहा है। पढ़ें इस सप्ताह का पूरा राशिफल।

4 min read
Apr 24, 2026
Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल–2 मई 2026 (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026 : 26 अप्रैल से 2 मई 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन के हर पहलू करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम पर गहराई से प्रकाश डालता है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में होने वाले महत्वपूर्ण बदलाव आपके निर्णयों, रिश्तों और कार्यक्षेत्र पर असर डाल सकते हैं। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह अलग-अलग अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कैसे आप सही निर्णय लेकर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, तो पढ़ें एस्ट्रोलॉजर डॉ अनीष व्यास का यह साप्ताहिक राशिफल

ये भी पढ़ें

Singh Rashi 2026 : शनि की ढैया का आखिरी फेज शुरू, अगले 14 महीने सिंह राशि वालों के लिए हैं सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि | Saptahik Rashifal Mesh Rashi

इस सप्ताह मेष राशि के जातक आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। अपना काम दूसरे के भरोसे छोड़ने पर आपको नुकसान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कार्यभार ज्यादा रहेगा। विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। बेहद सावधानी के साथ व्यापारिक लेन-देन करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

सप्ताह के बीच में कोर्ट-कचहरी या अन्य किसी विवाद की वजह से ज्यादा व्यस्तता हो सकती है। इस सप्ताह कामकाजी लोगों के लिए घर और दफ्तर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कत हो सकती है। सप्ताह के अंत में घरेलू परेशानियों की वजह से तनाव हो सकता है।

प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। विवाद से बचें। लव पार्टनर के साथ बातचीत के जरिए रिश्ते को पटरी पर लाएं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

साप्ताहिक राशिफल वृष राशि | Saptahik Rashifal Vrishabh Rashi

यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल और लाभकारी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपमें शक्ति और उत्साह बना रहेगा। आप अपनी योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। इससे आपका मन रोमांचित रहेगा और परिवार में भी खुशियां आएंगी।

सप्ताह के बीच में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके संपर्क में आने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय से मनमुटाव होने की वजह से थोड़ा उदास हो सकते हैं। बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बातों को तूल न दें।

व्यापार में दूरदर्शिता के साथ फैसले लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। आपके रिश्ते को परिवार से हरी झंडी मिल सकती है।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि | Saptahik Rashifal Mithun Rashi

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक सोच-विचार के बाद ही कोई भी बड़ा फैसला लें। शुभचिंतकों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। वहीं फैसला लेने में कन्फ्यूजन की स्थिति हो रही है तो बेहतर होगा कि उसे अभी के लिए टाल दें। आपके अंदर सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का अपनी बुद्धिमत्ता और वाक्पटुता से समाधान निकाल लेंगे।

आपको इस अवधि में करीबी दोस्तों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको इस दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का ख्याल रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।

प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि | Saptahik Rashifal Kark rashi

यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह घर और बाहर की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए बेहतर होगा। आप किसी भी हालात में धैर्य न खोएं। कठिन समय निकल जाएगा इसलिए अच्छे समय के आने का इंतजार करते हुए डटकर चुनौतियों का सामना करें। इस दौरान समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करके आप कई परेशानियां से निपट सकते हैं।

सप्ताह के अंत में चीजें पटरी पर आती हुई दिखेंगी। संपत्ति और भवन आदि से जुड़े विवाद का निपटारा कोर्ट के बाहर ही कर लें तो आपके लिए बेहतर होगा। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, वरना मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में हल्की नोकझोंक लगी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि | Saptahik Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके काम कभी आसानी से बन जाएंगे तो कभी बनते-बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला का सहयोग मिल सकता है जिससे लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और उच्च अधिकारी भी आप पर मेहरबान रहेंगे।

इस दौरान परिवार रिश्तों में थोड़ी खटपट लगी रह सकती है। किसी करीबी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। हालांकि परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से संबंधों में आई गलतफहमी दूर हो जाएगी।

सप्ताह के अंत में यात्रा पर जा सकते हैं। काम अधिक रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में अटका धन निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। व्यापार के विस्तार को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि | Saptahik Rashifal Kanya Rashi

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को करियर या कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। जो लोग पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं या विदेश से संबंधित कुछ काम करना चाहते हैं, उनको इस सप्ताह उम्मीद भरी खबर मिल सकती है।

इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल हो सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस सप्ताह संपत्ति से जुड़ा मनचाहा लाभ मिलने की भी संभावना है। सप्ताह के अंत तक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर में आनंद का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

ये भी पढ़ें

वृश्चिक, धनु और मकर को मिलेंगे नए मौके, कुंभ और मीन के लिए खास संकेत, जानिए (26 अप्रैल-2 मई 2026) Saptahik Tarot Rashifal
Also Read
View All