राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal (12-18 April 2026): साप्ताहिक टैरो राशिफल: तुला, वृश्चिक और मीन को मिलेगा लाभ, मकर-धनु रखें सेहत का ध्यान

Saptahik Tarot Rashifal (12-18 April 2026): इस सप्ताह के टैरो संकेत बताते हैं कि कुछ राशियों के लिए प्रगति और अवसरों के नए रास्ते खुलेंगे, जबकि कुछ को खासतौर पर स्वास्थ्य और व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल।

2 min read
Apr 10, 2026
तुला से मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल| Freepik

Saptahik Tarot Rashifal (12-18 April 2026): टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार 12 से 18 अप्रैल 2026 का सप्ताह तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं मकर और धनु राशि के लोगों को इस दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स के संकेत इस सप्ताह करियर, धन और रिश्तों में कई अहम बदलाव दिखा रहे हैं। कुछ राशियों के लिए यह समय सफलता और खुशियों भरा रहेगा, तो कुछ के लिए सावधानी जरूरी होगी। आइए जानते हैं इस सप्ताह का पूरा टैरो राशिफल और क्या कहते हैं आपके सितारे।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Rashifal (12-18 April 2026): मेष, मिथुन और कन्या की चमकेगी किस्मत, वृषभ-सिंह रहें सतर्क, जानें मेष से कन्या तक पूरा भविष्यफल

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल सकते हैं, खासकर मीडिया या संचार से जुड़े क्षेत्रों में। आपकी योजनाएं अब आकार लेने लगेंगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भी संभव है। सलाह यही है कि दिखावे से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें और सफलता खुद आपके पास आएगी।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के क्षेत्र में सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। घर का माहौल भी शांत और सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। सप्ताह के अंत में अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़ा ज्यादा सक्रिय और महत्वाकांक्षी बनने की जरूरत है।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल

रिश्तों में सुधार और पुराने दोस्तों से मुलाकात इस सप्ताह को खास बना सकती है। हालांकि, काम के दबाव से बचना जरूरी है क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। थोड़ा संयम रखें और अपने व्यवहार में नरमी लाने की कोशिश करें, वरना अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल

निवेश से जुड़े मामलों में यह सप्ताह लाभकारी हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। सेहत के मामले में सावधानी जरूरी है खासकर खानपान का ध्यान रखें और बाहर के खाने से दूरी बनाए रखें।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको हर स्तर पर संतुलन और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। परिस्थितियों को अपने हिसाब से बदलने की बजाय उन्हें समझकर आगे बढ़ें। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपनी समझदारी और बुद्धिमत्ता से आप स्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए सफलता के संकेत लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान बनाए गए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि, अपने साथी की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है और उन्हें आपकी जरूरत पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope 11 April 2026: सिंह और तुला को सफलता के योग, मकर और मेष के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, जानें बाकी राशियों के भाग्य का संकेत

Also Read
View All