राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal 23 to 29 November 2025 : : नवंबर का अंतिम सप्ताह : टैरो कार्ड्स बता रहे हैं, किसका बदलेगा भाग्य और किसे मिलेगी चुनौती?

Saptahik Tarot Rashifal 23 to 29 November 2025 : : 23–29 नवंबर 2025 साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानें कि बुध के तुला राशि में प्रवेश और ग्रह बदलावों से आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा। तुला से मीन तक हर राशि के लिए प्रेम, करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति की सटीक भविष्यवाणी।

2 min read
Nov 21, 2025
Saptahik Tarot Rashifal 23 to 29 November 2025 : 23–29 नवंबर 2025 साप्ताहिक टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Tarot Rashifal 23 to 29 November 2025 : नवंबर का आखिरी सप्ताह कई ज्योतिषीय बदलाव लेकर आ रहा है। इस दौरान बुध तुला राशि में प्रवेश कर शुक्र के साथ राजलक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। टैरो कार्ड्स के अनुसार यह सप्ताह कुछ लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा तो कुछ के लिए चुनौतियों का संकेत देगा। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से 23 से 29 नवंबर 2025 के इस सप्ताह में आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड्स क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading : टैरो साप्ताहिक राशिफल 23-29 नवंबर: बुध-शुक्र की युति बनाएगी लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें मेष से कन्या तक का टैरो भविष्य

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिलेगी। लेकिन, आपको फिजूल खर्चों से बचकर रहने की जरूरत है। वरना इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा। किसी बात को लेकर आपका अपने जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह विपरीत लिंग का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह करियर में नए अवसर मिलने से सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपनी सेहत को लेकर इस हफ्ता काफी परेशान हो सकते हैं।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह अपना व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। हालांकि, आपका जनसंपर्क बेहतर बनाने पर जोर दें। आप किसी बात को लेकर इस सप्ताह थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। साथ ही बाद में भी कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। सौदा तय करते समय आप अपना धैर्य न खोएं।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोग इस सप्ताह नए कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, आपकी आर्थिक पक्ष पहले जैसा अच्छा ही रहने वाला है। साथ ही आज आप काफी आराम महसूस करेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शानदार तरह से बीतेगा। आपको इस हफ्ते अच्छे अवसर मिलेंगे। जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी। नायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए जोखिम लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को जॉब में कोई नया ऑफर मिल सकता है। लेकिन, आपको फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। इस सप्ताह आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिस वजह से आप उदास महसूस करेंगे और बाद में भी कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। फिज़ूलख़र्चों से बचें। जीवनसाथी अथवा साझेदार से मन मुटाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Gemstone Guide : मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मिथुन और कन्या राशि वाले किस उंगली में पहनें कौन सा रत्न, राशि रत्न कैसे चुनें?

Also Read
View All

अगली खबर