
Sharad Purnima Rashifal 2025: शरद पूर्णिमा न केवल चंद्रमा की सबसे तेज़ और दिव्य रात मानी जाती है, बल्कि यह दिन ध्यान, पूजा और ग्रह दोष निवारण के लिए भी अत्यंत शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ धरती पर अमृत वर्षा करता है, जिससे मानसिक और शारीरिक शांति प्राप्त होती है।
अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है और आप इसे शरद पूर्णिमा के दिन मिटाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम बताएंगे कि आपकी राशि के अनुसार कौन-से खास उपाय करने से आप चंद्र दोष से राहत पा सकते हैं।
इस शरद पूर्णिमा पर खीर बनाएं और सबसे पहले माता लक्ष्मी को उसका भोग लगाएं। इसके बाद वही खीर चंद्रमा की चांदनी में रखें और एक भाग गाय को भी अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
वृषभ राशि के जातक इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का नैवेद्य अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
जब पूर्णिमा की रात चंद्रमा आकाश में दिखाई दे, तब उसे दूध से अर्घ्य दें। साथ ही, इस दिन सफेद वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
चंद्रमा इस राशि के स्वामी होते हैं, इसलिए चंद्रदेव की विशेष पूजा करें। सफेद पुष्प अर्पित करें और जल में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। यह उपाय मन की शांति और मानसिक स्थिरता देगा।
चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए पीतल के दीपक में घी का दीप जलाएं। यह उपाय आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा और निर्णय लेने की क्षमता को सशक्त बनाएगा।
अगर कुंडली में चंद्र दोष है तो इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग दाल या हरी वस्तुएं दान करें।
शरद पूर्णिमा के दिन दही, चावल और दूध से बनी मिठाइयों का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इससे धन और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
इस दिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर दूध व जल चढ़ाएं। "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जप करें। यह उपाय मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करेगा।
शरद पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को केले और खीर का भोग लगाएं। इससे चंद्र दोष से राहत मिलती है और जीवन में शुभ अवसर आने लगते हैं।
इस दिन भगवान शिव और पीपल के पेड़ की पूजा करें। चंद्रमा को अर्घ्य दें और चंद्र मंत्रों का जाप करें। यह उपाय भाग्य को बलवान बना सकता है।
सफेद चंदन को जल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। यह चंद्र दोष को शांत करने का अत्यंत प्रभावशाली उपाय माना जाता है।
खीर बनाकर दूसरों में बांटें और रात में चंद्रमा की पूजा करें। साथ ही, "ॐ सोमाय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय मन की शुद्धि और सुख-शांति के लिए लाभकारी रहेगा।