राशिफल

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य प्रवेश के साथ बनेगा वैधृति योग, इन 3 राशियों के लिए खतरे की घंटी

Mesh Sankranti 2026: हिंदू ज्योतिष के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को सूर्य देव का मेष राशि में प्रवेश होने जा रहा है, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। इस बार यह संक्रांति खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। यह योग चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण बनता है और इसे सामान्यतः अशुभ माना जाता है।

2 min read
Apr 09, 2026
सूर्य गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां| Freepik

Surya Gochar 2026 in Mesh Rashi: मेष संक्रांति 2026 (Mesh Sankranti in April )इस बार खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रही है, जो कुछ राशियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ वैधृति योग (Vaidhriti Yog 2026) का निर्माण हो रहा है, जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है। इस दौरान चंद्रमा की स्थिति भी अनुकूल नहीं रहने से मानसिक तनाव और बाधाओं में वृद्धि हो सकती है। करियर, धन और निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर पर 3 राशियों(मेष राशि,कर्क राशि,धनु राशि) को इस समय बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

Budh Gochar April 2026: 11 अप्रैल से बुध मीन राशि में, 30 अप्रैल तक इन 7 राशियों पर संकट! करियर और आमदनी पर दिखेगा असर

Vaidhriti Yog: क्या है वैधृति योग का प्रभाव?

वैधृति योग को ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण माना गया है। इस दौरान व्यक्ति को बिना कारण विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में अस्थिरता, रिश्तों में दूरी और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी होता है।

मेष राशि-आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। अचानक खर्च बढ़ सकता है या निवेश में रुकावट आ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी उलझन संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो सिरदर्द, थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचने की जरूरत है।

कर्क राशि- जल्दबाजी से बचें, धैर्य रखें

कर्क राशि वालों को इस दौरान आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। दांपत्य जीवन में भी मतभेद उभर सकते हैं। चोट या दुर्घटना की आशंका को नजरअंदाज न करें। कामकाज में स्थिरता बनाए रखना ही समझदारी होगी।

धनु राशि- करियर और रिश्तों में संतुलन रखें

धनु राशि के लिए यह समय पेशेवर और पारिवारिक दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। करियर में रुकावटें आ सकती हैं और योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएंगी। परिवार के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, खासकर माता-पिता के साथ। इस समय संवाद बनाए रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है।

ये भी पढ़ें

Sun Sign Astrology: सूर्य की कृपा से खास बनते हैं ये लोग, शाही ठाठ से जीते हैं जिंदगी

Also Read
View All