राशिफल

Tarot Horoscope Today 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मेष से मीन तक जानें आज का टैरो राशिफल

Today Tarot Horoscope 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन समय नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मचिंतन का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, तो कुछ के लिए सावधानी का संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल...

2 min read
Mar 18, 2026
Tarot Horoscope Today 19 March: मेष, कर्क, सिंह, तुला समेत सभी राशियों का हाल

Tarot Horoscope Today 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार का दिन विशेष ऊर्जा और नए संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। ग्रह-नक्षत्रों के साथ टैरो संकेत भी नई शुरुआत और अवसरों की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह दिन खास रहने वाला है, आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से शुरू होगा विक्रम संवत 2083, 13 महीनों का होगा साल, जानें देश-दुनिया और राशियों पर असर

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपके भीतर कुछ नया करने की चाह जागेगी। आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पुराने संपर्क फिर से सक्रिय होंगे और निवेश के लिए भी दिन अनुकूल है। बस जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

मन में चल रही नकारात्मकता को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। नौकरी करने वालों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है पदोन्नति या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। बेवजह की भागदौड़ से दूरी बनाए रखें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज आपका झुकाव आध्यात्म और परंपराओं की ओर रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मन को सुकून मिलेगा। लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज आपको काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने की चुनौती मिल सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन यदि आप संयम रखें तो सब संभाल लेंगे। सामाजिक सक्रियता आपकी छवि को बेहतर बनाएगी।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में अनावश्यक बातचीत या गॉसिप से बचें। घर पर भी छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं, वरना मन अशांत हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

आज विनम्रता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, खासकर कार्यस्थल पर। छात्रों के लिए दिन खास है मेहनत का फल मिल सकता है।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित स्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। मेहनत जारी रखें। आस्था और भक्ति से मन मजबूत रहेगा और रुके हुए काम भी बन सकते हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

करियर में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी रखें लापरवाही नुकसान दे सकती है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। पहले लिए गए फैसलों के परिणाम आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी न करें।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, निजी संबंधों में थोड़ा संयम रखें और किसी भी परिस्थिति में खुद को उलझने से बचाएं।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

कार्यस्थल पर किसी से बहस या टकराव से बचें। छोटी-सी बात भी तनाव का कारण बन सकती है। शांत रहकर काम करें। घर में माहौल सुखद और आनंददायक रहेगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज अपने गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी है। आवेश में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

ये भी पढ़ें

Budh Uday in Kumbh: 18 मार्च को बुध होंगे उदित, मेष, तुला और कुंभ राशि के करियर-व्यापार में आ सकते हैं अच्छे दिन

Also Read
View All

अगली खबर