राशिफल

Weekly Tarot Rashifal: साप्ताहिक टैरो राशिफल (26 अप्रैल-2 मई 2026): मेष से कन्या तक कैसा रहेगा आपका हफ्ता? किस राशि के लिए शुभ, किसके लिए कठिन?

Weekly Tarot Horoscope (26 April- 6 may2026): इस सप्ताह राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियों के संकेत दे रहा है। मेष राशि के लिए किस्मत चमकने के योग हैं, जबकि कन्या राशि वालों को संभलकर कदम रखने की जरूरत होगी।

3 min read
Apr 24, 2026
टैरो साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल-2 मई 2026)| Patrika.com

Weekly Tarot Rashifal (26 April- 6 May 2026): 26 अप्रैल से 2 मई 2026 तक, इस सप्ताह के ऊर्जा संकेतों और ग्रहों के प्रभाव को समझने का खास अवसर लेकर आया है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा, तो कुछ के लिए चुनौतियों से सीखने का समय रहेगा। खासतौर पर मेष राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है, जबकि कन्या राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में हर राशि के लिए यह सप्ताह अलग-अलग अनुभव और संकेत लेकर आने वाला है।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आपके कामों में तेजी आएगी और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। हालांकि, किसी बड़े फैसले को लेकर मन में दुविधा रह सकती है, ऐसे में जल्दबाजी से बचें और शांत होकर सोचें। सप्ताह के बीच में करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपकी उपस्थिति असरदार रहेगी और आप टीम को अच्छे से संभाल पाएंगे। निजी जीवन में भावनाएं थोड़ा हावी हो सकती हैं। सप्ताहांत परिवार के साथ समय बिताने या छोटी यात्रा का संकेत दे रहा है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

यह हफ्ता आपके लिए संतुलन और संतुष्टि लेकर आएगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी और पुराने तनाव धीरे-धीरे खत्म होंगे। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो अब उसे पूरा करने का सही समय है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और कोई खास व्यक्ति आपका सहारा बनेगा। हफ्ते के अंत में घर से जुड़ी सुख-सुविधाओं पर ध्यान दे सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कोई अहम चर्चा या मीटिंग आपके भविष्य की दिशा बदल सकती है। लोगों से जुड़ना फायदेमंद रहेगा, लेकिन दूसरों की बातों को समझना भी उतना ही जरूरी है। आपकी समझदारी से कार्यस्थल की मुश्किलें आसान हो जाएंगी। नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे। सप्ताह के अंत में आप अपने निजी जीवन को लेकर गहराई से सोच सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

इस हफ्ते आपकी भावनाएं कुछ ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं। पुराने अनुभव याद आ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है। परिवार, खासकर माता-पिता से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। घर में शांति बनाए रखने के लिए खुलकर बातचीत जरूरी होगी। रचनात्मक लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है इसलिए आपकी कला की सराहना हो सकती है। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें। सप्ताह के अंत में कोई आध्यात्मिक अनुभव सुकून दे सकता है।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके आत्मविश्वास की परीक्षा ले सकता है, लेकिन आप हर चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे। नेतृत्व की भूमिका में आप दूसरों को प्रेरित करेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हफ्ते के दूसरे हिस्से में आपकी मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। निजी जीवन में अपनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह धैर्य और समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। कुछ परिस्थितियां उलझी हुई लग सकती हैं, जहां आपको संतुलन बनाए रखना होगा। कामकाज में हल्की बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी योजना और अनुशासन सब संभाल लेंगे। सप्ताह के बीच में कागजी या कानूनी मामलों में सावधानी रखें। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाना जरूरी होगा। सप्ताह का अंत आपको स्पष्टता और नई दिशा देगा।

ये भी पढ़ें

Guru Gochar 2026: कर्क राशि में बृहस्पति का गोचर, 5 महीनों तक इन 4 राशियों को करियर और पैसों में जबरदस्त फायदा
Also Read
View All