: Daily Horoscope: आज दशमी तिथि 09:59 PM तक उसके बाद एकादशी...: आज महादेव की पूजा का विशेष दिन...
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार monday, 19 जुलाई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: Aries Daily Horoscope 19 July 2021 आज का मेष राशिफल
विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अपनी भूलने की आदत के कारण आप को अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा।
: Taurus Daily Horoscope 19 July 2021 आज का वृषभ राशिफल
किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा।
Read more - Sawan Mass 2021: भगवान शिव के इस माह से श्रीकृष्ण का भी है खास संबंध, जानिए कैसे मिलता है आरोग्य का वरदान
Gemini Daily Horoscope 19 July 2021 आज का मिथुन राशिफल
बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। धन कोष में वृध्दि होगी। किसी बड़े संत साधुओ का सानिध्य मिलेगा। समय पर संभलना आप के और परिवार के लिए बेहतर होगा।
Cancer Daily Horoscope 19 July 2021 आज का कर्क राशिफल
दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
Leo Daily Horoscope 19 July 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने आप को सही साबित करना होगा। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढेगी।
Virgo Daily Horoscope 19 July 2021 आज का कन्या राशिफल
अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें। परिवार में विवाद से बचें। आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
Read more - Deva Shayani Ekadashi date 2021: इस हरिशयनी एकादशी पर क्या करें खास, साथ ही जानें इस दिन का विशेष माहात्म्य
Libra Daily Horoscope 19 July 2021 आज का तुला राशिफल
आप की मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग के चलते कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। आपमें से कुछ को अस्वस्थता रह सकती है। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।
Read more - July 2021 Rashi Parivartan List - जुलाई 2021 में कौन-कौन से ग्रह करेंगे परिवर्तन? जानें इनका असर
Scorpio Daily Horoscope 19 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
दिन की शुरुवात प्रसन्नता के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन, संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं।
Sagittarius Daily Horoscope 19 July 2021 आज का धनु राशिफल
मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बड़ सकता है। परिश्रम होगा। अपनी मानसिकता से नकारात्मक को दूर करें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।
Capricorn Daily Horoscope 19 July 2021 आज का मकर राशिफल
अपने कॅरियर के प्रति आप ईमानदारी से काम करें। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएंगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध सम्भव है।
Aquarius Daily Horoscope 19 July 2021 आज का कुंभ राशिफल
नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।
Pisces Daily Horoscope 19 July 2021 आज का मीन राशिफल
धनलाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। चोरी आदि से हानि की संभावाना के बीच चिंता और तनाव सताएंगे। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाएं।