
Weekly Horoscope 13 April To 19 April 2026 : अप्रैल का यह सप्ताह ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए बड़े बदलाव और सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच, जहाँ कुछ राशियों को करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी, वहीं कुछ को अपने रिश्तों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। क्या इस हफ्ते आपके सितारे आपके पक्ष में हैं? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीव कुमार शर्मा के अनुसार मेष से मीन तक का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल, आपके शुभ अंक और भाग्यशाली रंगों के साथ।
कार्यक्षेत्र में व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे। घर में मेहमानों मित्रों और परिवार के साथ किसी उत्सव में सुखद समय बिताएंगे। कठिन समय में प्रियजनों का पूरा सहयोग और देखभाल प्रदान करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार, देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग ब्राउन है।
पेशावर और व्यक्तिगत संबंधों में संवेदनशीलता बनी रहेगी। जिम्मेदारियां साझा करके मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी उत्सव में इस सप्ताह हिस्सेदारी रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बिना किसी रुकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 और आपका शुभ रंग चॉकलेट ब्राउन है।
नकारात्मकता को नजरअंदाज करते हुए आत्ममंथन की ओर बढ़ेंगे। परिवार में मार्गदर्शन और सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में सृजनात्मक और व्यावहारिकता का मेल बड़ी उपलब्धियां दिला देगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तो में निकटता आएगी जीवन सुख में होगा। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 15 और आपका शुभ रंग मिडनाइट ब्लू है।
वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग कठिन परिस्थितियों में संबल देगा। संघर्षों और सहयोग के मामलों में आपकी मध्यस्थ सफल रहेगी। रचनात्मक क्षेत्र में एक अलग छाप छोड़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। इस सप्ताह व्यावसायिक योजनाएं फलिभूत होगी।
विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। भौतिक और रचनात्मक पहलुओं के बीच तालमेल बिठाकर सफलता का नया सूत्र लिखेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत विचारधाराओं या ताकतों को एकजुट करेंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है।किसी भी तरह के झगड़ों में बीच बचाव करने के लिए अंतर मन की सुने।
समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग गोल्डन येलो है।
जीवन की भागदौड़ और विशेषता के बीच प्राथमिकताओं को ना भूले। एक नया व्यावसायिक उद्यम लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस सप्ताह संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है अतः आप ध्यान करें। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिना किसी रुकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग सी ग्रीन है।
यह समय पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नहीं शुरुआत करने का है। रिश्तो का गहराई से विश्लेषण करेंगे। आंतरिक ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए ध्यान करें। सप्ताह के अंत में किसी उत्सव में हिस्सेदारी होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी।
तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग चेरी रेड है।
एक साथ कई गतिविधियों में शामिल रहेंगे। व्यावसायिक बैठकों में व्यस्त रहेंगे संबंध तेजी से विकसित होंगे। और रचनात्मक कार्यशैली तथा भावनात्मक रिश्तों के प्रति एक नई दृष्टि प्राप्त होगी। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।
विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग स्काई ब्लू है।
रिश्तों और दोस्तों में कुछ पुराने अध्याय समाप्त होंगे और नहीं शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नाटक किया घटनाक्रम नए अवसर का द्वार खोलेगा। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्कता बरतें। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक, मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे ।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक है।
कठिन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और जटिल मुद्दों को सुलझा लेंगे। जीवन के हर उतार-चढ़ाव में बिना किसी डर या परिणाम की चिंता किए बिना आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 और शुभ रंग चेरी रेड हैँ।
जीवन के हर उतार-चढ़ाव में बिना किसी डर या परिणाम की चिंता किए बिना आगे बढ़ते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी गतिशील ऊर्जा और व्यक्तिगत संबंधों में ग्रहणशीलता का संतुलन लक्ष्यो को प्राप्त करने और प्रेमपूर्ण रिश्ते बनाए रखने में मदद करेगा। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है।
सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 13 और शुभ रंग डार्क ब्राउन है।
व्यवसायिक लाभ नई पहचान और प्रतिस्पर्धी स्थितियों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और पेशेवर विशेषज्ञता साझा करेंगे जिसे लोग सराहएंगे। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे समझदारी और सही।
मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 17 और शुभ रंग सी ग्रीन है।