राशिफल

Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12-18 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल

Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026। तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के सौभाग्य के लेकर आ रहा है ये नया सप्ताह, पढ़ें तुला से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी ।

5 min read
Apr 11, 2026
Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026 : अप्रैल 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। 12 से 18 अप्रैल के बीच ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। कुछ राशियों को जहां आर्थिक लाभ और प्रमोशन के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को खर्च, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सतर्क रहने की जरूरत होगी। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से आइए जानते हैं तुला से मीन राशि तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 12 To 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12–18 अप्रैल : 14 अप्रैल से बड़ा ग्रह परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

तुला साप्ताहिक राशिफल | Tula Rashi Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026

तुला राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह का पहला भाग काफी व्यस्त रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ बड़े खर्चे आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। इसे सुलझाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। इस अवधि में अचानक किसी पिकनिक या तीर्थयात्रा आदि की योजना बन सकती है।

व्यापारिक दृष्टिकोण से सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में अधिक शुभ एवं लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान कोई बड़ा सौदा करने या अपने व्यापार का विस्तार करने की योजना फलीभूत हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें तो कुल मिलाकर यह सप्ताह शुभता और इच्छित सफलता लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो किसी बड़ी संस्था से बड़ा ऑफर मिल सकता है। विदेश में करियर और बिजनस करने की कोशिश कर रहे लोगों की राह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

अगर आप साझेदारी में बिजनस करते हैं तो पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधान रहें और चीजें साफ करके ही आगे बढ़ें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। इस दौरान आप मौसमी या पुरानी बीमारियों के उभरने से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान का बहुत ख्याल रखें।

प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। अगर आप किसी से अपनी भावनाएं व्यक्त करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से आपकी बात पूरी हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026

धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर काम का अधिक बोझ रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है, जिसके लिए आपको अतिरिक्त समय और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कड़ी मेहनत करनी होगी।

सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी लाभदायक योजना में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस अवधि में लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की संभावना है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह का दूसरा भाग प्रतिकूल परिणाम देने वाला है। ऐसे में इस दौरान अपने खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को पास के फायदे के बदले दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस दौरान नियमों को ठीक से पढ़े बिना न तो किसी योजना से जुड़ें और न ही किसी कागज पर हस्ताक्षर करें। लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल | Makar Rashi Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह जीवन से जुड़ी कुछ चुनौतियां लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपने सीनियर और जूनियर्स से उम्मीद के मुताबिक कम सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर विवाद होने से चिंता रहेगी।

सप्ताह की शुरुआत में आपकी घरेलू परेशानियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा, इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट लगने की आशंका है। जीवन के कठिन समय में कोई दोस्त आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। इसकी मदद से आप न सिर्फ अपनी प्रफेशनल लाइफ बल्कि घरेलू समस्याओं का भी आसानी से समाधान पा सकेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें। इस अवधि में पैसों का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें और कागजी कामकाज में लापरवाही न बरतें।

लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझें। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका सहारा बनेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026

अप्रैल का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आता है। जो लोग लंबे समय से अपने ट्रांसफर या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। इस अवधि में आपका मनचाही जगह पर तबादला होने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।

अगर आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार से जुड़ी किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होती नजर आएगी। ऐसा करने में आपको करीबी दोस्तों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

सप्ताह के मध्य में आप विलासिता से जुड़ी कोई वस्तु खरीद सकते हैं। भूमि-भवन खरीदने-बेचने की इच्छा भी पूरी होगी। समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ सकता है, इस काम के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जिसकी सहायता से आपको सरकार से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

मीन साप्ताहिक राशिफल | Meen Rashi Weekly Rashifal 12 to 18 April 2026

मीन राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह का पहला भाग दूसरे भाग की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और बिजनस के सिलसिले में की गई यात्रा वांछित सफलता दिलाएगी। इस दौरान वरिष्ठ लोगों से संपर्क होगा, जिनके साथ आपको भविष्य में बड़ी योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर बॉस का पूरा आशीर्वाद रहेगा, जिनकी मदद से वे समय से पहले अपने टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा।

सप्ताह के मध्य में युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। इस अवधि में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का बाजार में प्रभाव बढ़ेगा और मनचाहा मुनाफा पाने में सफल रहेंगे।

लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal : शनिवार को सिद्ध योग में चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

Also Read
View All