Weekly Rashifal 22–28 March 2026 : 22 से 28 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। चैत्र नवरात्रि के इस सप्ताह में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़े खास ज्योतिषीय संकेत।
Weekly Rashifal 22–28 March 2026 :साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026 : 22 से 28 मार्च 2026 का यह सप्ताह खास है क्योंकि इसमें चैत्र नवरात्रि जैसे शुभ दिन शामिल हैं। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और बदलाव लेकर आया है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार, कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ को करियर और रिश्तों में नए अनुभव मिलेंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। इस हफ्ते आपको सेहत से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। समस्याओं का सामना करके ही आप समाधान ढूंढ पाएंगे। तनाव लेने से बचें। छात्रों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उन्हें मन लगाकर पढ़ना होगा। वरना सफलता से वंछित हो सकते हैं। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यपूर्वक आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के जीवन में इस हफ्ते कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव आपके लिए अच्छे हो सकते हैं, अगर आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। प्यार के मामले में नयापन और रोमांच आ सकता है। नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना के हिसाब से धनु राशि वालों को इस हफ्ते अपने पैसों के मामलों पर ध्यान देना होगा। पैसे कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है, लेकिन सावधानी बरतें। रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से आप इसे सुलझा सकते हैं। किसी पुराने मामले में नई शुरुआत हो सकती है। अपने फैसलों में समझदारी से काम लें और फिजूलखर्ची से बचें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों को इस हफ्ते अपने विचारों को व्यवस्थित करना होगा। अगर आप किसी काम में लगे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। लेकिन, धैर्य और मेहनत की ज़रूरत होगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लेकिन, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना भी ज़रूरी है। अपनी बातों को सोच-समझकर कहें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों को इस हफ्ते कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कुछ नया शुरू करने का यह अच्छा समय है। रिश्तों में कोई छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। लेकिन, आप इसे आसानी से सुलझा सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों को इस हफ्ते अपनी सेहत और मानसिक शांति पर ध्यान देना चाहिए। काम में कोई अचानक समस्या आ सकती है। लेकिन, आप इसे आसानी से हल कर सकते हैं। ज़िंदगी में कुछ गंभीर फैसले लेने पड़ सकते हैं। रिश्तों में आपको पूरा साथ मिलेगा। इसलिए, निश्चिंत रहें।